- Details
इंफाल: मणिपुर से कठोर कानून सशस्त्र बल अधिनियम (एएफएसपीए) को हटाने की मांग को लेकर लगातार 16 वर्षों तक अनशन कर चुकीं इरोम शर्मिला ने राज्य के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इरोम ने बीते साल नौ अगस्त को अपना अनशन खत्म करके अक्टूबर महीने में 'पीपुल्स रिसर्जेस एंड जस्टिस अलायंस' नामक पार्टी का गठन किया है। इरोम ने आरोप लगाया कि 15 सालों के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री राज्य से एएफएसपीए हटाने को लेकर कुछ भी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने महसूस किया कि इसे कोई भी राजनेता नहीं हटाएगा और इसलिए वे अब चुनाव लड़कर मुख्यमंत्री बनेंगी और इस कठोर कानून को हटाएंगी। कठोर कानून हो हटाने के लिए अपना जीवन कुर्बान करने की ओर इशारा करते हुए इरोम ने कहा कि इसे हटाना उनका दृढ़ संकल्प है। उधर, मुख्यमंत्री इबोबी सिंह ने कहा कि इंफाल नगर निगम के सात विधानसभा क्षेत्रों से एएफएसपीए हटा दिया गया है और वादा किया गया है कि अगर हालात सकारात्मक रहे, तो अन्य इलाकों से भी इसे हटा दिया जाएगा।
- Details
इंफाल: मणिपुर की राजधानी इंफाल के कुछ हिस्सों में हिंसा एवं तनाव को देखते हुए रविवार को अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया और चर्च पर कथित हमले की अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार कर्फ्यू आज दोपहर लगाया गया और यह इंफाल पूर्वी जिले के पोरोमपट और सावोमबंग अनुमंडलों में लागू रहेगा। कर्फ्यू अगले निर्देश तक जारी रहेगा। इंफाल पश्चिम जिले में शुक्रवार को हुए तीन विस्फोटों के बाद यहां की स्थिति का गंभीर संज्ञान लेते हुए राज्य कैबिनेट ने आज तुंरत प्रभाव से जिले में इंटरनेट सेवा बंद करने का फैसला किया। इंफाल पश्चिम के जिलाधिकारी ने एक आदेश जारी कर दूरसंचार ऑपरेटरों को अगले आदेश तक जिले में मोबाइल डेटा सेवा बंद करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि कैबिनेट का यह फैसला कानून एवं व्यवस्था की मौजूदा स्थिति का विलेश्षण करने के बाद आया है और इसका मकसद सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइटों के जरिए अफवाहों को फैलने से रोकना है। इस कदम से पहले राज्य के विभिन्न हिस्सों में पिछले कुछ दिनों में मणिपुर पुलिस पर उग्रवादियों के हमले के विरोध में 24 घंटे का बंद बुलाया गया था। इन हमलों में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी थी और 14 अन्य जख्मी हो गए थे। आतंकवादी आईआरबी कर्मियों से कई हथियार भी लूट ले गए थे।
- Details
इंफाल: मणिपुर के चांडेल जिले में शनिवार को उग्रवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए आईईडी विस्फोट में भारतीय सेना के विशेष बल के पांच कर्मी घायल हो गए। सेना के सूत्रों ने बताया कि कमांडो के तलाशी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट किया गया। उसके बाद उग्रवादियों ने हल्के हथियारों से गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि वैसे तो टीम के पांच सदस्य घायल हो गए लेकिन कमांडो ने उग्रवादियों का डटकर मुकाबला किया एवं घायल साथियों केा बचा लिया। सूत्रों के अनुसार जिले के साजिक तंपाक में यह हमला हुआ। यह जगह म्यामांर सीमा के समीप है। चांडेल जिले में निकट अतीत में सुरक्षाबलों पर कई घातक हमले हुए हैं। जिले में पांच जून, 2015 को घात लगाकर किए गए हमले में 18 सैनिक शहीद हो गए थे। इस साल 23 मई को चांडेल में घात लगाकर किए गए हमले में असम राइफल्स के छह कर्मी शहीद हो गए थे।
- Details
इंफाल: मणिपुर में रविवार की सुबह असम राइफल्स के शिविर से कुछ मीटर दूर पश्चिमी इंफाल जिले के चिनगमथक क्षेत्र में आईईडी का शक्तिशाली विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई । विस्फोट आज (रविवार) सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर हुआ । एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने संदेह जताया कि आईईडी संभवत: अज्ञात आतंकियों ने लगाया था । मृतक मणिपुर का रहने वाला नहीं था और जब विस्फोट हुआ तब वह लोहे और सीमेंट की अपनी दुकान पर जा रहा था । जिस स्थान पर विस्फोट हुआ है वह असम राइफल्स के शिविर से महज कुछ मीटर दूर है। अधिकारी ने बताया कि इलाके को खाली करवा लिया गया है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






