ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: मुंबई में आतिशबाजी के बाद मेक इन इंडिया के सेट पर भीषण आग लग गई। यह घटना उस वक्त हुई जब मेक इन इंडिया वीक के तहत यहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह कार्यक्रम शहर के गिरगांव-चौपाटी पर चल रहा था। जिस कार्यक्रम के दौरान यह हादसा हआ, उसे देखने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, गवर्नर सी विद्यासागर राव, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, आमिर खान और अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी के अलावा देश-विदेश के कई लोग भी मौजूद थे। आग लगने के बाद इन सभी को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि आग स्टेज के नीचे से लगनी शुरू हुई। गंभीर बात यह है कि जिस दौरान यह आग लगी, उस दौरान मेक इन इंडिया का पूरा पंडाल खाक हो गया है। शुरुआती रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी।

मुंबई : मेक इन इंडिया सप्ताह की शुरुआत के बाद शनिवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र के साथ डिनर में कई महत्वपूर्ण हस्तियां शामिल हुईं। इन हस्तियों में कुछ महीने पहले असहिष्णुता के बयान को लेकर विवादों में आए आमिर खान भी पहुंचे थे। शिवसेना ने आमिर खान के डिनर में पहुंचने और प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद इस इवेंट का मजाक उड़ाते हुए अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में किसानों की आत्महत्या को लेकर निशाना साधा है। शिवसेना ने संपादकीय में लिखा कि प्रधानमंत्री, सुसाइड कर रहे किसानों को भी मेक इन इंडिया का हिस्सा बनाएं। मुंबई की तर्ज पर ही विदर्भ और मराठवाड़ा को भी विकास का एजेंडा बनाया जाना चाहिए। विदर्भ में एक साल के भीतर 1328 किसान फसल की बर्बादी और कर्ज की वजह से खुदकुशी कर चुके हैं।

मुंबई: मुंबई में शुरू हुए 'मेक इन इंडिया' सप्ताह को लेकर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए शिवसेना ने कहा कि महाराष्ट्र अब तक इतना निवेश भी आकर्षित करने में नाकाम रहा है, जिससे कम से कम मुख्यमंत्री की विदेश यात्राओं के खर्च की भरपाई हो जाती। शिवसेना ने कहा कि जहां मुख्यमंत्री और राज्य के उद्योग मंत्री की निवेश लाने की कोशिशों की सराहना की जानी चाहिए, वहीं देखना चाहिए कि विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र के विकास की भी जरूरत है, क्योंकि वहां पिछले एक साल में 1,000 से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है। शिवसेना ने मुखपत्र 'सामना' में एक संपादकीय में लिखा, 'महाराष्ट्र ने हमेशा देश के लिए काफी योगदान दिया है, लेकिन मुंबई को हमेशा लूटा गया।

मुंबई: शीना बोरा हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार पूर्व मीडिया कारोबारी पीटर मुखर्जी की जमानत याचिका विशेष सीबीआई अदालत ने खारिज कर दी और कहा कि आरोप पत्र अभी दायर नहीं हुआ है और मामले की जांच चल रही है। न्यायाधीश एच एस महाजन ने कहा कि मामले की जांच अभी चल रही है, ऐसे में पीटर को जमानत देना सही नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आरोप पत्र दायर होने के बाद जमानत याचिका पर विचार किया जाएगा। पिछले साल 19 नवंबर को पीटर को हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई ने 59 साल के पीटर से दो सप्ताह तक पूछताछ की और बाद में उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल वह आर्थर रोड जेल में बंद हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख