ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को शीना बोरा हत्याकांड में गिरफ्तार पूर्व मीडिया कारोबारी पीटर मुखर्जी के खिलाफ मुंबई की एक अदालत में पूरक आरोपपत्र दायर किया। सूत्रों के अनुसार आरोपपत्र में पीटर मुखर्जी पर हत्‍या, सबूतों को नष्‍ट करने और आपराधिक साजिश के आरोप लगाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार पूरक आरोपपत्र में 59 वर्षीय पीटर मुखर्जी की अपराध में संलिप्‍तता का ब्‍योरा है और मामले से जुड़े वित्तीय पहलू का ब्‍योरा दूसरे पूरक आरोपपत्र में दिया जाएगा। एजेंसी ने यहां अतिरिक्त मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आरवी एडोने के सामने इस मामले में पूरक आरोपपत्र दायर किया। पीटर को हत्या की साजिश में कथित भूमिका के लिए 19 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। उनकी पत्नी इंद्राणी इस मामले में मुख्य आरोपी हैं। वह दो हफ्ते के लिए सीबीआई की हिरासत में थे।

मुंबई: सत्तारूढ़ गठबंधन सहयोगी शिवसेना आज (मंगलवार) पालघर विधानसभा सीट को बचाने में कामयाब रही। इसके उम्मीदवार अमित घोडा ने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेंद्र गावित को उप-चुनाव में 18,948 वोटों से हराकर इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। उप-चुनाव में घोडा को 67,129 वोट मिले हैं जबकि गावित को 48,181 वोट मिले हैं। शिवसेना के तत्कालीन विधायक और घोडा के पिता कृष्ण अर्जुन घोडा के पिछले साल 24 मई को दिल का दौरा पड़ने के कारण हुये निधन के चलते उपचुनाव जरूरी हो गए थे। इस मुकाबले में शामिल अन्य उम्मीदवारों में शिवसेना की पूर्व नेता मनीषा निमकर इस बार बहुजन विकास आघाडी दल (बीवीए) चंद्रकांत वार्था (माकपा) और बहुजन मुक्ति पार्टी के दिलीप ए दुमाडा शामिल थे। इन्हें क्रमश: 36,781, 4,865 और 1,417 मत हासिल हुये। 13 फरवरी को हुये उप-चुनाव में कुल 3,162 लोगों ने इनमें से कोई नही (नोटा) का बटन दबाया। 2014 विधानसभा चुनाव में 68.8 प्रतिशत मतदान के मुकाबले उप-चुनाव में मतदान प्रतिशत में कमी दर्ज की गयी।

नागपुर: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नौ दुर्दांत नक्सलियों ने रविवार को आत्मसमर्पण कर दिया। नक्सलियों के इस आत्मसमर्पण को नक्सल विरोधी अभियान के लिए उत्साहजनक माना जा रहा है। इन नक्सलियों पर 46 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में एक संभागीय समिति सदस्य सुनील रामजी मत्तामी भी है, जिसपर अकेले 16 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। हथियार डालने वाले इन नक्सलियों में दो सैक्सन कमांडर और तीन महिलाएं शामिल हैं। गढ़चिरौली पुलिस के अनुसार सैक्सन कमांडर शिवा सत्तू भीम राजू नारोट और उसकी पत्नी राखी रेखा तिम्मा पर आठ-आठ लाख रुपये का ईनाम रखा गया था। टिप्पागढ़ दलम की सदस्य मीरा देव नारोट पर चार लाख रुपये का ईनाम था।

नासिक: वालदेवी बांध में ‘सेल्फी’ लेते समय एक कॉलेज छात्र की डूबने से मौत हो गयी, जबकि उसे बचाने के लिए पानी में कूदने वाला एक अन्य छात्र भी डूब गया। वादिवहारे पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी मनोहर पाटिल ने बताया कि नासिक जिले में घोटी के करीब बांध में कल 10 छात्र सैर-सपाटे के लिए गये थे।सैर-सपाटे के दौरान यहां के सिडको इलाके के सौरभ जगन्नाथ चुलभर (18) का अपनी तस्वीर उतारते समय संतुलन बिगड़ गया। वह बांध के एक पत्थर पर खड़ा होकर ‘सेल्फी’ ले रहा था। पाटिल ने बताया कि उसका दोस्त अजिंक्या भाउसाहेब गैकर (18) भी उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया, लेकिन दोनों डूब गये। बाद में कल शाम कुछ गांव वालों ने उस स्थान पर पहुंचकर मछली मारने वालों की मदद से शवों को पानी से बाहर निकाला।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख