- Details
मुंबई: हिंदुत्व विचारक वीडी सावरकर के भाई की लिखी एक विवादस्पद पुस्तक में दावा किया गया है कि ईसा मसीह एक तमिल हिंदू थे। इस पुस्तक के प्रकाशन के 70 साल बाद इसे फिर से प्रकाशित किया जा रहा है। स्वातंत्र्यवीर सावरकर नेशनल मेमोरियल के अध्यक्ष रंजीत सावरकर ने बताया कि इस पुस्तक को वीडी सावरकर के बड़े भाई गणेश सावरकर ने लिखा है। इसे 26 फरवरी को फिर से प्रकाशित किया जाएगा जो हिंदुत्व विचारक की पुण्यतिथि है। यह पुस्तक पहली बार 1946 में प्रकाशित हुई थी। इसमें यह भी दावा किया गया है कि ईसाई धर्म पहले हिंदू सम्प्रदाय था और ईसा मसीह की मृत्यु कश्मीर में हुई थी। इसमें दावा किया गया है कि ‘एस्सेन’ सम्प्रदाय के लोगों ने सूली पर चढ़ाए गए ईसा मसीह को बचाया और हिमालय की औषधीय पौधों तथा जड़ी बूटियों से उन्हें पुनर्जीवित किया।
- Details
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में डांस बार को लाइसेंस देने के लिए लगी विभिन्न शर्तों के खिलाफ उठाई गई आपत्तियों पर आज (बुधवार) राज्य पुलिस से जवाब मांगा। पुलिस ने लाइसेंस देने के लिए विभिन्न शर्तें लगाई हैं जिनमें पूरी प्रस्तुति की वीडियोग्राफी करना और डांस इलाके को अलग करने जैसी विभिन्न शर्तें शामिल हैं। न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति शिव कीर्ति सिंह की एक पीठ ने उन कुछ विवादास्पद शर्तों पर महाराष्ट्र सरकार से अपना रख स्पष्ट करने को कहा है जो उसकी पुलिस ने लाइसेंस देने के लिए लगाई हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता जयंत भूषण ने डांस बार एसोसिएशन की ओर से पेश होते हुए पुलिस द्वारा लगाई गई विभिन्न शर्तों का जिक्र किया और कहा कि ये ‘पीछे की ओर ले जाने वाले कदम’ हैं और इन्हें समाप्त किए जाने की आवश्यकता है। महाराष्ट्र पुलिस ने अपनी शर्तों में कहा है कि डांस बार मालिकों को बार इलाके और डांस इलाके से अलग करना होगा और उन्हें क्षेत्र की पुलिस को महिला प्रस्तोताओं की प्रस्तुति की सीसीटीवी फुटेज देनी होगी।
- Details
मुंबई: मंगलवार को महाराष्ट्र के लातूर में हुई एक घटना का शर्मनाक वीडियो सामने आया है। यहां एक मुस्लिम संप्रदाय से ताल्लुक रखने वाले सब इंस्पेक्टर को भगवा झंडा हाथ में देकर पूरे गांव में जुलूस निकाला और फिर मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने 17 लोगों को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना बीते शनिवार की है। लातूर के बेहद संवेदनशील माने जाने वाले इलाके पनगांव में 19 फरवरी को शिवाजी जयंती के मौके पर कुछ लोग भगवा झंडे के साथ जुलूस निकाल रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारी भड़क गये। दूसरे दिन उन लोगों ने एक सिपाही के साथ मारपीट की। मामले की जानकारी मिलने पर जब सब-इंसपेक्टर यूसुफ शेख मौके पर पहुंचे तो भीड़ ने उनके साथ भी बदसलूकी की। यूसुफ के हाथ में भगवा झंडा देकर जुलूस में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया।
- Details
मुंबई: शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस टिप्पणी का उपहास उड़ाया कि उनकी सरकार को अस्थिर करने के लिए साजिशें रची जा रही हैं। पार्टी ने आतंकी हमलों में बढ़ोतरी और जेएनयू परिसर में 'राष्ट्र विरोधी तत्वों' की गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करते हुए जानना चाहा कि क्या देश वर्तमान परिस्थितियों में स्थिर रहेगा। पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में छपे एक संपादकीय में कहा गया, 'देश सुरक्षित नहीं है और हम पाकिस्तान से उत्पन्न हो रहे खतरों को रोकने में पिछड़ रहे हैं, जेएनयू में राष्ट्रविरोधी तत्वों ने अफजल गुरु के पक्ष में आवाज उठाई और उसी समय आईएसआईएस के समर्थकों ने जम्मू-कश्मीर में झंडे लहराए।' गौरतलब है कि रविवार को ओडिशा के बारगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि असंतुष्ट एनजीओ और कालाबाजारी करने वाले उनकी सरकार को अस्थिर करने तथा उन्हें 'बदनाम' करने की साजिश रच रहे हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






