- Details
नागपुर: दिल्ली मेट्रो के पूर्व प्रमुख डॉ. ई. श्रीधरन ने आज (गुरूवार) कहा कि वे इस समय देश में बुलेट ट्रेन लाने के पक्ष में नहीं हैं बल्कि उन्होंने इसकी बजाए वर्तमान सुविधाओं को बेहतर करने की जरूरत पर जोर दिया। दिल्ली मेट्रो का विकास करने वाले श्रीधरन ने यहां एक कार्यक्रम के इतर संवाददाताओं से कहा, ‘यह देश में बुलेट ट्रेन के लिए सही समय नहीं है बल्कि वर्तमान सुविधाओं, रफ्तार और यात्रियों के सहूलियतों को सुधारने की जरूरत है।’ ‘मेट्रो मैन’ के नाम से मशहूर श्रीधरन ने कहा कि रेलवे को सबसे पहले वर्तमान सुविधाओं को बेहतर करने पर ध्यान देना चाहिए और बुलेट ट्रेन के बारे में बाद में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘शायद आठ से दस साल बाद हमें बुलेट ट्रेन की जरूरत पड़े।’ रेलवे के साथ करीब 36 साल गुजारने वाले श्रीधरन ने श्रीधरन ने मुंबई और अहमदाबाद के बीच प्रस्तावित बुलेट ट्रेन से जुड़े एक सवाल के जवाब में नागपुर मेट्रो रेल परियोजना को लेकर प्रगति पर संतोष जताया।
- Details
मुंबई: भाजपा के सांसद गोपाल शेट्टी ने आज (बुधवार) एक विवादास्पद टिप्पणी करते हुए किसानों की आत्महत्या को जिंदगी खत्म करने का ‘‘फैशन’’ और ‘‘चलन’’ करार दिया है। यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई है कि जब कृषि संकट से जूझ रहे महाराष्ट्र में इस साल जनवरी से अब तक 124 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। बोरीवली में आयोजित एक समारोह में उत्तर मुंबई का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद शेट्टी ने कहा, सब किसानों की आत्महत्या बेरोजगारी और भुखमरी के कारण नहीं होती। एक फैशन-सा चल निकला है। यह एक चलन हो गया है। शेट्टी का बयान शेट्टी ने कहा, यदि महाराष्ट्र सरकार मुआवजे के रूप में पांच लाख रुपये दे रही है तो पड़ोसी राज्य में कोई दूसरी सरकार सात लाख दे रही है।
- Details
मुंबई: कथित जासूसी के मामले में पाकिस्तान की जेल में बंद मुंबई के एक इंजीनियर के माता-पिता ने पड़ोसी देश के अधिकारियों से दया दिखाने और उनके बेटे को मानवीय आधार पर रिहा करने की अनुरोध किया है। इंजीनियरिंग एवं प्रबंधन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने वाले 31 वर्षीय हामिद अंसारी की मां फौजिया अंसारी ने कहा, मैं भारत और पाकिस्तान सरकार से अनुरोध करती हूं कि वे मेरे बेटे के मामले को दया की भावना से और राजनीति से ऊपर उठकर देखें। हामिद अंसारी पाकिस्तान की अदालत में तीन साल से जेल में बंद हैं। हामिद अंसारी वर्ष 2012 में अवैध तरीके से अफगानिस्तान से पाकिस्तान गया था। ऐसा बताया जाता है कि वह एक लड़की से मिलने पाकिस्तान गया था, जिससे ऑनलाइन बातचीत के जरिए उसकी दोस्ती हुई थी।
- Details
मुंबई: मुंबई में रविवार को गिरगांव चौपाटी पर 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम के आयोजन के दौरान लगी भीषण आग के कारणों का पता लगाने के लिए चल रही जांच का परिणाम अगले दो दिनों में सामने आ जाएगा। दमकल विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि विभाग ने आयोजकों को स्टेज पर किसी भी तरह की आतिशबाजी करने से मना किया था, लेकिन आयोजकों ने इसकी अनदेखी की। उन्होंने अतिशबाजी और स्मोक मशीन का इस्तेमाल किया, ये भी एक वजह हो सकती है आग लगने की। जबकि कार्यक्रम के आयोजकों ने किसी भी तरह की कोताही बरतने संबंधी आरोप को खारिज़ करते हुए कहा कि सुरक्षा के सभी उपायों का पालन किया गया था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






