- Details
नई दिल्ली: मुंबई डांस बार मामले में महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर कर कहा है कि डांस बार का सीसीटीवी कैमरे के जरिये नजदीकी पुलिस थाने में लाइव फीड देने से डांस बार संचालकों के राइट टू प्राइवेसी अधिकार का उल्लंघन नहीं होगा। इस फीड से डांस बार में काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा भी होगी, जोकि अक्सर डांस बार में लोगों के बर्ताव को लेकर परेशान रहती हैं। महाराष्ट्र सरकार ने अपने हलफनामे में डांस बार मालिकों की उस दलील को भी नकार दिया है कि सीसीटीवी पफुटेज का लाइव प्रसारण नहीं हो सकता। सरकार ने कहा है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा के लिए यह जरूरी है कि डांस बार में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। इन कैमरों को लगाने से डांस बार संचालकों के मूलभूत अधिकारों का उल्लंघन नहीं होता है। अगर डांस बार में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाते हैं तो पुलिस किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत मौके पर पहुंच जाएगी और महिलाओं की सुरक्षा भी होगी।
- Details
नागपुर: एक स्कूली छात्रा के साथ नगर के वथोड़ा क्षेत्र में चार नाबालिगों समेत पांच लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को रविवार को आरोपी एक एकांत क्षेत्र में ले गए और उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने उसे इस बारे में किसी को भी नहीं बताने के लिए धमकाया भी। पुलिस के अनुसार लड़की किसी तरह अपने घर पहुंचने में सफल रही और उसने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने नंदनवन थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद 19 वर्षीय राहुल नामदेव वाधावे और चार अन्य नाबालिग आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने तुरंत ही गिरफ्तार कर उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया।
- Details
मुंबई: एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के 14 सदस्यों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आज तड़के खुदकुशी कर ली। ठाणे में घटी इस खौफनाक घटना में मारे जाने वाले लोगों में सात बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि ये निर्मम हत्याएं रात लगभग एक बजे हुईं। आरोपी ने पीड़ितों को कोई नशीली चीज देकर बेहोश कर दिया था और इसके बाद एक बड़े चाकू से उनके गले रेत दिए। आरोपी की पहचान हसनिल वारेरकर के रूप में हुई है। पीड़ितों में सात बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि परिवार की एक महिला जीवित बच गई है और इस समय ठाणे के एक निजी अस्पताल में है।
- Details
मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को जेएनयू विवाद पर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला और कहा कि भाजपा को पांच राज्यों में आगामी चुनावों में पराजय का आभास हो गया है। पवार ने यहां पार्टी की राज्य इकाई के नेताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, "भाजपा को पराजय का आभास हो गया है। इसी कारण वह चुनाव से पहले हिंदुत्व और देशद्रोह के बीज बो रही है।" पवार ने कहा कि जेएनयू मुद्दा शुद्धरूप से एक राजनीति साजिश है और यह प्रचार किया जा रहा है कि सिर्फ भाजपा राष्ट्रवादी है, जबकि बाकी सभी राष्ट्रविरोधी हैं। राकांपा नेता ने कहा, "कोई भी व्यक्ति इस तरह के भारत विरोध पोस्टर्स का समर्थन नहीं करता। पुलिस को इस जटिल मुद्दे की जांच करनी चाहिए। जेएनयू में मात्र दो प्रतिशत लोग नक्सलियों से सहानुभूति रखने वाले हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






