ताज़ा खबरें
सिविल जज भर्ती के लिए न्यूनतम तीन साल की प्रैक्टिस का नियम बहाल
गुजरात के मंत्री का दूसरा बेटा भी मनरेगा घोटाला मामले में गिरफ्तार
अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी मिले शहीद का दर्जा: तेजस्वी यादव
'संघर्ष विराम में नहीं थी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता': विदेश सचिव मिस्री

तिरुपति (आंध्रप्रदेश): प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने रविवार को यहां तिरुमाला के पास भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर के एक अधिकारी ने बताया कि गोगोई और उनकी पत्नी रूपांजलि गोगोई ने यहां भोर (अल सुबह) में मशहूर पर्वतीय मंदिर में पूजा की। रविवार को मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंचे गोगोई एवं उनकी पत्नी का मंदिर के मुख्य पुजारियों ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया।

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम की देखरेख वाले मंदिर में पूजा करने के बाद वह दिल्ली के लिये रवाना हो गये। प्रधान न्यायाधीश ने शनिवार को मंदिर में पूजा की। उन्होंने शनिवार को यहां तिरुचनूर के पास स्थित देवी श्री पद्मावती के मंदिर में भी दर्शन किये।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख