- Details
चेन्नई: सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के एक विधायक ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता के जन्मदिन पर बुधवार को शहर के एक सरकारी महिला अस्पताल में जन्मे शिशुओं को सोने की अंगूठियां उपहार में दीं। रायपुरम के विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डी. जयकुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा, 'मैं 1991 से अम्मा के जन्मदिन के मौके पर (24 फरवरी को) जन्मे बच्चों में सोने की अंगूठियां बांटता हूं।' बता दें कि जयललिता को उनके समर्थक अम्मा (मां) बुलाते हैं। विधायक ने कहा कि उन्होंने बुधवार सुबह करीब दस शिशुओं को सोने की अंगूठी दी और आधी रात तक जन्म लेने वाले बच्चों की अंतिम संख्या का पता चलने के बाद बाकियों को गुरुवार को अंगूठी भेंट करेंगे। जयकुमार ने नवजात शिशुओं की मांओं को भी कुछ तोहफे दिए। अन्नाद्रमुक की महासचिव जयललिता बुधवार को 68 साल की हो गईं। उनके समर्थकों ने अपनी नेता के प्रति अलग-अलग तरीकों से प्रेम और स्नेह दर्शाया।
- Details
मदुरै: मद्रास हाई कोर्ट ने आज (बुधवार) व्यवस्था दी कि कोई व्यक्ति यदि अपने ससुराल वालों से व्यापार करने के लिए धन मांगता है तो यह ‘दहेज’ की श्रेणी में नहीं आता। दहेज उत्पीड़न की एक शिकायत के खिलाफ एक व्यक्ति के परिवार की याचिका का निस्तारण करते हुए मदुरै पीठ के न्यायमूर्ति सीटी सेल्वम ने कहा कि कोई व्यक्ति यदि कारोबार में निवेश करने के लिए अपनी पत्नी और ससुराल वालों से पैसे मांगता है तो इसे दहेज की मांग नहीं माना जा सकता और इस मामले में दहेज रोकथाम कानून, 1961 की धारा 4 के तहत मुदकमा नहीं चल सकता। उन्होंने कहा कि इसके लिए यह साबित करना जरूरी है कि पैसा केवल दहेज के रूप में मांगा गया है। न्यायाधीश ने शिकायती के ससुर को बरी करते हुए कहा कि वह मामले से किसी तरह नहीं जुड़े थे।
- Details
वेल्लोर (तमिलनाडु): पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्या मामले की दोषी नलिनी श्रीहरन को बुधवार को उसके पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 12 घंटे की पेरोल दे दी गई। महिला कारागार के एक अधिकारी ने यहां बताया कि उसे 12 घंटे की पेरोल दी गई है और शाम तक वह जेल लौट आएगी। पुलिस के सिपाहियों के साथ नलिनी वेल्लोर केंद्रीय कारागार (महिला जेल) से सुबह छह बज कर 50 मिनट पर रवाना हुई। वह चेन्नई जा रही है जहां उसके पिता शंकर नारायणन का अंतिम संस्कार होगा। अंतिम संस्कार की रस्मों में नलिनी शामिल होगी। सुनवाई अदालत ने राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी को 28 जनवरी 1998 को मौत की सजा सुनाई थी। तमिलनाडु के राज्यपाल ने 24 अप्रैल 2000 को नलिनी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया।
- Details
चेन्नई: तमिलनाडु में विधानसभा अध्यक्ष पी धनपाल द्वारा कुछ मुद्दों को उठाने की अनुमति नहीं दिये जाने के बाद द्रमुक और डीएमडीके समेत विपक्षी दलों के विधायकों ने आज सदन से वॉकआउट किया। प्रश्न काल खत्म होने के तुरंत बाद डीएमके विधायक दुरई मुरगन ने कुछ मुद्दे उठाने चाहे लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने यह कहते हुए उसकी अनुमति नहीं दी कि मुद्दे पर उनका ध्यान है और वह बाद में इस मुद्दे को उठा सकते हैं। इसके बाद डीएमडीके और वाम दलों के विधायक भी द्रमुक के पक्ष में आ गये और वे भी विधानसभा अध्यक्ष से संबंधित विषय पर चर्चा की मांग करने लगे। विपक्षी विधायकों को खड़े होकर धनपाल से बहस करते हुए देखा गया वहीं विधानसभा अध्यक्ष आज उस मुद्दे पर चर्चा नहीं कराने के अपने रख पर कायम रहे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






