- Details
चेन्नई: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को आरोप लगाया कि तमिलनाडु सरकार ऊर्जा का लाभ जनता को पहुंचाने के पक्ष में नहीं है बल्कि वह चाहती है कि बिजली चोर लाभान्वित हों। पार्टी की बैठक के बाद संवाददाताओं से जावड़ेकर ने यह भी कहा कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता से मिला नहीं जा सकता। जावड़ेकर से पहले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने भी हाल में नई दिल्ली में इसी तरह के विचार व्यक्त किए थे। तमिलनाडु के बिजली मंत्री नाथम आर. विश्वनाथन के उस बयान पर कि उज्ज्वल डिस्कॉम गारंटी योजना (उदय) से केवल निजी बिजली उत्पादकों और बैंकों को लाभ होगा, जावड़ेकर ने कहा कि इस योजना से वास्तव में बिजली चोरी में कमी आएगी। जावड़ेकर के अनुसार, कई गैर-बीजेपी शासित राज्यों सहित 18 राज्यों ने उदय योजना पर हस्ताक्षर किए हैं। इन राज्यों ने महसूस किया है कि इससे ईमानदार उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचेगा। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि इस योजना के जरिये करीब एक लाख 80 हजार करोड़ रुपये की बचत होगी।
- Details
तिरनेलवेली: तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव में द्रमुक और अन्नाद्रमुक से वोट के बदले धन स्वीकार करने के लिए मतदाताओं को उकसाने के आरोप में डीएमडीके महिला शाखा की नेता प्रेमलता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक डीएमडीके पार्टी के संस्थापक विजयकांत की पत्नी प्रेमलता ने हाल ही में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान मतदाताओं को धन लेने के लिए उकसाया। स्थानीय अन्नाद्रमुक कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव अधिकारियों से दर्ज कराई गई शिकायत और अधिकारियों द्वारा प्रेमलता के भाषण की रिकॉर्डिंग के साथ पेश की गई एक रिपोर्ट के आधार पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम और आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रेमलता ने जनसभा में द्रमुक और अन्नाद्रमुक की ओर परोक्ष रूप से इशारा करते हुए लोगों से कहा था कि ‘कुछ राजनीतिक पार्टियां प्रति वोट 2,000 से लेकर 3,000 रुपये देने की पेशकश करेगी। आप उन्हें प्रति वोट एक लाख रुपये देने के लिए कहें।’
- Details
चेन्नई: माकपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार पर धर्म को देश से ऊपर रखने का आरोप लगाया है। माकपा ने शनिवार को कहा कि यदि इसका विरोध नहीं किया गया तो भारत बिल्कुल असहिष्णु हो जाएगा और काफी हद तक फासिस्ट हो जाएगा। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने बी.आर. अंबेडकर की 125वीं जयंती समारोह के मौके पर एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पी ने पूछा था कि क्या भारतीय देश को धर्म से ऊपर रखेंगे या धर्म को देश से ऊपर क्योंकि इससे (धर्म को देश से ऊपर रखने से) आजादी खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने कहा, 'हम आज क्या देख रहे हैं। बीजेपी सरकार आज लोगों को अपने धर्म को देश से ऊपर रखने को बाध्य कर रही है। वे कह रहे हैं कि उनका धर्म हिंदू और केवल हिंदू देश में सच्चे राष्ट्रवादी हैं।' उन्होंने कहा, 'लेकिन धर्म को देश से ऊपर रखकर आज आप एक बार फिर हमारे देश की आजादी खतरे में डाल रहे हैं।
- Details
मदुरै: तमिलनाडु में एमडीएमके के नेता वाइको ने आरोप लगाया है कि डीएमके और बीजेपी ने डीएमडीके नेता विजयकांत को आगामी विधानभा चुनाव में अपने साथ लेने के लिए पैसे और दूसरी चीजों की पेशकश की थी, लेकिन वह दोनों की पेशकश ठुकरा कर जन कल्याण मोर्चा (पीडब्ल्यूएफ) में शामिल हो गए। वाइको ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि 'डीएमके ने विजयकांत को चुनाव लड़ने के लिए 80 विधानसभा सीटों और 500 करोड़ रुपये की पेशकश की थी, जबकि बीजेपी ने उनको राज्यसभा सीट और केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री पद की पेशकश की थी।' उन्होंने कहा, 'विजयकांत इन प्रस्तावों को ठुकराते हुए तमिलनाडु में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के गठन के लिए हमारे साथ आए। विजयकांत ने यह भरोसा पैदा किया है कि वह भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देंगे। उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के लिए डीएमके की ओर से की गई भ्रष्टाचार की रकम की पेशकश को ठुकरा दिया।'
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






