- Details
चेन्नई: आम आदमी पार्टी तमिलनाडु में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव पीपल्स वेलफेयर फ्रंट के साथ मिल कर लड़ सकती है। इस मोर्चे में वाइको की अगुवाई वाली एमडीएमके और वाम पार्टियां शामिल हैं। आगामी चुनावों पर रणनीति के बारे में पार्टी में चर्चा करने के लिए यहां पहुंचे आप नेता सोमनाथ भारती ने इस बाबत संकेत दिए हैं। भारती इस मुद्दे पर बात करने के लिए दिन में वाइको से मुलाकात कर सकते हैं। पीपल्स वेलफेयर फ्रंट में शामिल अन्य पार्टियों में थिरूमा वालविन की अगुवाई वाली वीसीके, भाकपा और माकपा हैं।
- Details
चेन्नई: चेन्नई में एक संकरी गली में लाल रंग की एक सैंट्रो कार ने कोहराम मचा दिया। इस कार ने दो लोगों ऐसी टक्कर मारी कि वे हवा में उछल कर जमीन पर धड़ाम से आ गिरे और फिर इस कार ने दो और लोगों को कुचल डाला। जब इस कार ने लोगों को टक्कर मारी तब कुछ लोग सड़क किनारे बातें कर रहे थे तो कुछ अपने घर का सामान लेकर घर वापस जा रहे थे। यह सारा वाक्या एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। यह कैमरा सुरक्षा की दृष्टि से एक अपार्टमेंट के गेट पर लगा हुआ था। यह घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। इस दुर्घटना में घायल हुए दो लोगों की बुधवार को एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सैंट्रो कार के ड्राइवर वेंकटेश को पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया है।
- Details
चेन्नई: तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने आज (गुरूवार) कहा कि पिछले बजटों में राज्य के लिए जो 20 रेल परियोजनाओं का ऐलान किया गया था उन्हें आगे बढ़ाने के लिए कोष की जरूरत है और उन्होंने उनको तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप की गुजारिश की। उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा तीन परियोजनाओं के लिए एक विशेष उद्देश्य वाहन को गठित करने के समझौता ज्ञापन का मसौदा उनकी सरकार की कुछ चिंताओं को पर्याप्त रूप से प्रकट नहीं करता है। मोदी को लिखे एक पत्र में, जयललिता ने कहा कि उन्होंने ‘तमिलनाडु विजन 2023’ के हिस्से के तौर पर औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए रेलवे की 10 परियोजनाएं प्रस्तावित कीं थी, उनमें से तीन को प्राथमिकता के आधार पर राज्य सरकार और रेलवे के बीच एसपीवी के माध्यम से कार्यान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन तीन परियोजनाओं को महत्व देकर तमिलनाडु सरकार पहले ही संकेत दे चुकी है कि सरकार सैद्धांतिक तौर पर भारतीय रेलवे के साथ समझौता ज्ञापन करने की इच्छुक है।
- Details
मदुरै: एक सरकारी बस और सीमेंट से लदे ट्रक के बीच टी. कल्लूपट्टी में हुई टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में चालक भी शामिल है। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ यात्रियों की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि ट्रक चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रह जाने के कारण दुर्घटना हुई। बस राजापलयम से केरल के कुमिली जा रही थी और ट्रक करूर से तिरूवनंतपुरम जा रहा था। सीटों के बीच फंसे जख्मी यात्रियों को पुलिस और अग्निशमन दल के कर्मियों ने बाहर निकाला।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






