- Details
वेल्लोर (तमिलनाडु): बेंगलूरू जा रही एक ट्रेन के 11 डिब्बे आज (शुक्रवार) वेल्लोर के निकट पटरी से उतर गए जिससे कई लोग घायल हो गए और रेल यातायात बाधित हो गया। दिल्ली में रेल विभाग के प्रवक्ता के अनुसार कन्याकुमारी-बेंगलूरू सिटी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे तमिलनाडु में सोमनायकनपट्टी और पत्चूर के निकट पटरी से उतर गए। हालांकि स्थानीय पुलिस ने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। रेल विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि घायलों को निकटवर्ती अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जबकि वरिष्ठ अधिकारी बेंगलूरू से करीब 140 किलोमीटर दूर स्थित नत्रामपल्ली में दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने बताया कि यात्रियों को बेंगलूरू ले जाने के इंतजाम किए जा रहे हैं।
- Details
चेन्नई: चेन्नई हवाई अड्डे पर एक लावारिस हैंडबैग के मिलने से उस समय तक अफरा-तफरी मची रही जब तक कि सुरक्षाकर्मियों ने इसे हटा नहीं लिया। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि बम निरोधक दस्ते के कर्मियों ने बैग को अलग हटाकर इसकी तलाशी ली और उन्हें इसमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। उन्होंने बताया कि ऐसा हो सकता है कि यह बैग किसी यात्री ने छोड़ दिया होगा। उन्होंने बताया कि बैग को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की निगरानी में रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस बीच, प्रस्थान क्षेत्र के एक पीएसयू बैंक एटीएम के कांच के दरवाजे को क्षतिग्रस्त पाया गया और इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
- Details
कोयंबटूर: आरक्षण समाप्त किए जाने की संभावना से इनकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर परोक्ष मगर तीखा हमला बोला और कहा कि देश को विघटित करने के लिए ‘‘सोची समझी साजिश’’ के तहत दलितों के मुद्दे पर ‘‘झूठ का अभियान’’ शुरू किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘दलितों के नाम पर झूठ फैलाए जा रहे हैं। जहां कहीं भी वे जाते हैं, जब कभी वे जाते हैं, बार-बार, ऊंची आवाज में वे झूठ बोलते हैं। दलितों को गुमराह करने और मूर्ख बनाने के लिए झूठ बोलने का एक अभियान शुरू किया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह देश को विघटित करने के लिए सोची समझी साजिश है, ताकि लोग एक दूसरे से लड़ें। वे लोग निराश हैं क्योंकि उनसे सत्ता ले ली गई है।
- Details
कोयंबटूर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय की यात्रा के विरोध में विभिन्न छात्र संघों और दलित संगठनों के करीब 150 कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और काले झंडे दिखाए। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या की घटना को लेकर मोदी और दत्तात्रेय के खिलाफ नारे लगाए। पुलिस ने बताया कि वे केंद्रीय श्रम मंत्री को वेमुला की मौत के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे थे और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। गौरतलब है कि मोदी आज यहां एक वैश्विक आयुर्वेद सम्मेलन में शिरकत करने के लिए कोझिकोड पहुंचे बाद में वह शहर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और एक ईएसआई मेडिकल कालेज का शुभारंभ करेंगे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






