- Details
चेन्नई: राजीव गांधी हत्या मामले में सात दोषियों में से एक ए जी पेरारीवलन ने अपने पिता के स्वास्थ्य के आधार पर एक महीने पैरोल की मांग की है। पेरारीवलन की मां अरपुथामल ने पीटीआई से कहा, ‘‘हाल में मैंने जेल अधिकारियों, मुख्यमंत्री प्रकोष्ठ को आवेदन दिया है और पेरारीवलन ने भी जेल अधिकारियों को आवेदन देकर एक महीने पैरोल की मांग की है।’’ 44 वर्षीय पेरारीवलन मई 1991 में राजीव गांधी की हत्या के बाद से ही जेल में बंद है। अरपुथामल ने कहा कि उनके 74 वर्षीय पति और पेरारीवलन के पिता कुछ समय से बीमार हैं।
- Details
चेन्नई: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बेपरवाह मद्रास हाई कोर्ट के जज सीएस कर्णन ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के दो जजों के खिलाफ एससी/एसटी (अत्याचार निवारण अधिनियम) की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के ‘‘आदेश’’ जारी करेंगे अगर उन्हें कोई न्यायिक कार्य नहीं दिया गया। न्यायमूर्ति कर्णन ने कहा कि अब भी उनके पास न्यायिक शक्तियां हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वह चेन्नई के पुलिस आयुक्त को ‘‘स्वत: संज्ञान न्यायिक आदेश’’ जारी कर उच्चतम न्यायालय के दोनों न्यायाधीशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को कहेंगे। न्यायमूर्ति कर्णन ने बार बार कहा कि वह ‘जाति भेदभाव’ के पीड़ित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अगर मेरे जन्मसिद्ध अधिकार को खत्म कर दिया जाए तो मैं किसी ऐसे देश में चला जाऊंगा जहां इस तरह के भेदभाव नहीं हैं।’’ उन्होंने मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय किशन कौल के खिलाफ भी कई आरोप लगाए।
- Details
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से कहा कि वह विवादास्पद न्यायाधीश न्यायमूर्ति सीएस करनन को कोई न्यायिक कार्य न दें जिनका कलकत्ता हाईकोर्ट में तबादला हुआ है । शीर्ष अदालत ने यह आदेश मद्रास उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार के आवेदन पर दिया जो मुख्य न्यायाधीश के निजी सचिव भी हैं। उन्होंने न्यायमूर्ति करनन को कोई न्यायिक कार्य करने से रोकने का आदेश मांगा। सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ता केके वेणुगोपाल द्वारा दायर आवेदन का उल्लेख किया जिसमें कहा गया है कि न्यायमूर्ति करनन ने तबादला आदेश मिलने पर, स्वत: संज्ञान से अपने तबादले के खिलाफ आदेश पारित करने का फैसला किया और मामले को के लिए सूचीबद्ध किया।
- Details
चेन्नई: राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने घोषणा की है कि आगामी विधानसभा चुनाव में डीएमके और कांग्रेस साथ मिल कर चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले आजाद के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने तमिलनाडु के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संभावित गठबंधन को लेकर द्रमुक अध्यक्ष एम करूणानिधि से उनके घर पर मुलाकात की। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ईवीकेएस एलंगोवन और तमिलनाडु के पार्टी प्रभारी मुकुल वासनिक शामिल थे। तभी माना जा रहा था कि दोनों पूर्व गठबंधन सहयोगियों के बीच सार्थक बातचीत से तीन साल बाद दोबारा गठबंधन बन सकता है। तीन साल पहले द्रमुक ने श्रीलंकाई तमिल मुद्दे को लेकर कांग्रेस से संबंध तोड़ लिए थे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






