ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

चेन्नई: चुनाव आयोग ने 16 मई को होने जा रहे तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए आज अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। तमिलनाडु की 234, केरल की 140 और पुदुचेरी की 30 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन-पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया अब शुरू होगी। नामांकन-पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल है और 30 अप्रैल को इसकी जांच होगी। नामांकन-पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख दो मई होगी। वोटों की गिनती 19 मई को होगी। तमिलनाडु में करीब 5.6 करोड़ लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के योग्य हैं। राज्य में 65,000 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। तमिलनाडु में सत्ताधारी अन्नाद्रमुक, द्रमुक, पीडब्ल्यूएफ-डीएमडीके-टीएमसी गठबंधन और पीएमके एवं भाजपा की अगुवाई वाले गठबंधन चुनावी मैदान में होंगे। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक सुप्रीमो एवं मुख्यमंत्री जे जयललिता, द्रमुक अध्यक्ष एम. करूणानिधि, उनके बेटे एम के स्टालिन, डीएमडीके संस्थापक विजयकांत, एमडीएमके के वाइको और पीएमके के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अंबुमणि रामदास चुनाव प्रचार करने वाले प्रमुख चेहरे हैं।

उधगमंडलम: पूर्व केन्द्रीय मंत्री और द्रमुक नेता ए. राजा की कार पर पार्टी कार्यकर्ताओं के एक समूह ने आज चप्पलें और अंडे फेंके। कार्यकर्ता 16 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में कून्नूर सीट से एम.बी. मुबारक को प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि उधगमंडलम से पूर्व सांसद राजा कोठागिरि के एक सभागार में पार्टी प्रत्याशी मुबारक को सभी से रू-ब-रू कराने वाले थे। उसी दौरान द्रमुक के करीब 400 कार्यकर्ता वहां एकत्रित हो गये। सूचनाओं के अनुसार सभी कार्यकर्ता पूर्व राज्य मंत्री डी. रामचन्द्रन के समर्थक थे। उन्होंने बताया, राजा की कार सभागार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उसपर चप्पलें और अंडे फेंके। कार्यकर्ताओं ने वाहन को घेर लिया और राजा तथा मुबारक को बाहर निकलने से रोकने लगे। इस प्रदर्शन से महज एक दिन पहले पार्टी सुप्रीमो एम. करूणानिधि ने कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि वे उम्मीदवारों के चयन पर अपनी निराशा को परे छोड़ द्रमुक प्रत्याशियों की जीत के लिए एकजुट होकर काम करें। करूणानिधि ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश की सभी सीटों से वह स्वयं प्रत्याशी हैं।चुनावों के बाद सत्ता में वापसी का प्रयास की रही द्रमुक कई सीटों पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर विरोध झेल रही है।

तिरूचिरापल्ली: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज (बुधवार) तीखा हमला करते हुए जयललिता सरकार को देश की ‘‘सबसे भ्रष्ट’’ सरकार बताया और लोगों से कहा कि वे 16 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में उसे सत्ता से हटाएं। शाह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में राज्य सरकार पर उदय सहित विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया। उदय का उद्देश्य रिण में डूबी बिजली वितरण कंपनियों की मदद करना है। इस संवाददाता सम्मेलन में शाह के साथ केंद्रीय उर्जा मंत्री पीयूष गोयल सहित तीन मंत्री थे। गोयल ने हाल में कहा था कि मुख्यमंत्री जयललिता ‘‘पहुंच से बाहर’’ हैं। उन्होंने केंद्र की उदय योजना में शामिल नहीं होने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की थी। शाह ने राजग को अन्नाद्रमुक और द्रमुक के विकल्प के तौर पर पेश करते हुए कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी सरकार गांवों, गरीबों और श्रमिक वर्ग के कल्याण को प्रतिबद्ध है। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि तमिलनाडु के लोग चुनाव में राजग को प्राथमिकता देंगे।’’ शाह ने संसद में मोदी सरकार को मुद्दा आधारित समर्थन देने वाली अन्नाद्रमुक की प्रमुख जयललिता पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, ‘‘लोगों को भारत की इस सबसे भ्रष्ट सरकार को बदलकर राजग को एक मौका देना चाहिए।’’

चेन्नई: डीएमडीए से निष्कासित नेताओं द्वारा नयी पार्टी खड़ी करने के एक दिन बाद द्रमुक ने उन्हें यह कहते हुए आपसी सहयोग का आज (सोमवार) न्यौता दिया कि द्रमुक नेता एम. करणानिधि डीएमडीके के बागी नेताओं से मिलने को तैयार हैं। द्रमुक के कोषाध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने बागी नेताओं द्वारा गठित पार्टी के संदर्भ में संवाददाताओं को बताया, ‘‘ मक्कल डीएमडीके.. यदि वे आते हैं, कलैगनार :करणानिधि: उनसे मिलने को तैयार हैं।’’ डीएमडीए के पूर्व प्रचार सचिव एवं विधायक वी.सी. चन्द्रकुमार एवं और दो विधायकों सहित नौ अन्य 16 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पीपुल्स वेलफेयर फ्रंट :पीडब्ल्यूएफ: के साथ गठबंधन करने के पार्टी हाई कमान के निर्णय के खिलाफ हाल ही में विद्रोह कर दिया था। उन्होंने यह आरोप भी लगाया था कि डीएमडीके के संस्थापक विजयकांत की पत्नी प्रेमलता पार्टी के मामलों में दखल दे रही हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख