ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

चेन्नई: पिछले दिनों भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर रघुराम राजन की ओर से चार राज्यों में चुनावों के मद्देनजर 60,000 करोड़ रूपए नगद सार्वजनिक प्रसार में होने का बयान दिए जाने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने यहां कहा कि चुनाव आयोग ने केंद्रीय बैंक से अनुरोध किया है कि वह जरूरी सूचनाएं मुहैया कराए ताकि कार्रवाई की जा सके। एक सवाल के जवाब में जैदी ने पत्रकारों को बताया, ‘आयोग पहले ही आरबीआई के सामने इस मुद्दे को उठा चुका है। हम आरबीआई को पत्र लिख रहे हैं, हम आरबीआई से संपर्क करने जा रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हम उनसे अनुरोध कर रहे हैं कि वे हमें सूचनाएं मुहैया कराएं ताकि हम विचार कर सकें, परीक्षण कर सकें और उचित कार्रवाई कर सकें। यह खबर बुधवार को ही आई और इसलिए किसी निष्कर्ष तक पहुंचना किसी के लिए भी जल्दबाजी होगी।’

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख