- Details
चेन्नई: तमिलनाडु में शुक्रवार को हुई अन्नाद्रमुक की बैठक में जयललिता को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। जयललिता आज (शनिवार) राज्यपाल से मिलकर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगी। गुरुवार को आए चुनाव नतीजों में अन्नाद्रमुक ने राज्य की 232 सीटों में से 134 पर जीत दर्ज की है और राज्य में 27 साल बाद एक ही पार्टी की दोबारा सरकार बनने जा रही है। जयललिता ने इससे पहले उन्हें बधाई देने के लिए भाजपा प्रमुख अमित शाह को धन्यवाद दिया और कहा कि उनके लिए उनकी शुभकामनाएं मायने रखती हैं। जयललिता ने कहा, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव, 2016 में मिली शानदार जीत पर मुझे बधाई देने के लिए मैं आपको धन्यवाद देती हूं। अन्नाद्रमुक की 68 वर्षीय महासचिव ने एक पत्र लिखकर शाह से कहा, ‘‘मेरे लिए आपकी शुभकामनाएं मायने रखती हैं। राज्य में अपने चुनाव प्रचार के दौरान शाह ने अन्नाद्रमुक सरकार पर हमला बोलते हुए उसे ‘‘सबसे भ्रष्ट’’ बताया था। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी जयललिता को बधाई दी। राज्यपाल के. रोसैया ने जयललिता से फोन पर बात की और बधाई दी।
- Details
चेन्नई: विधानसभा चुनाव परिणामों के गुरुवार के आ रहे नतीजों को देखते हुए तमिलनाडु की सत्तारूढ़ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) सत्ता में वापसी करने जा रही हैं। जयललिता लगातार दूसरी बार सीएम बनने की राह पर हैं। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने गुरुवार को चुनावों में जीत का दावा किया। जयललिता ने कहा कि द्रमुक के परिवार की राजनीति का अंत हो गया है। इस जीत के लिए उन्होंने राज्य की जनता का आभार जताया। जयललिता ने कहा कि लोगों ने द्रमुक के ‘झूठे अभियान को नकार दिया’। उन्होंने एआईएडीएमके की ‘ऐतिहासिक जीत’ के लिए मतदाताओं को धन्यवाद दिया। चुनावी रुझानों में जैसे ही जयललिता की पार्टी एडीएमके ने बढ़त बनानी शुरू की, उनके आवास के बाहर बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ जमा होने लगी और वहां जश्न शुरू हो गया। वहीं डीएमके के प्रमुख 93-वर्षीय करुणानिधि की पार्टी के नेताओं और उनके समर्थकों में मायूसी का माहौल है। बता दें कि तमिलनाडु की राजनीति में यह 27 साल पुराना इतिहास है कि एक सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सत्ता में नहीं लौटती, लेकिन इस बार ये रिकॉर्ड टूट गया। जयललिता 27 साल के इतिहास को नया मोड़ देते हुए एक बार फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज होने जा रही हैं।
- Details
चेन्नई: तमिलनाडु में लगभग स्थापित हो चुकी सत्ता परिवर्तन की परिपाटी को ध्वस्त करते हुए मुख्यमंत्री जे जयललिता ने गुरुवार को अपनी पार्टी अन्नाद्रमुक को शानदार दिलाई। उनकी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला है। चुनाव आयोग के अनुसार अन्नाद्रमुक 132 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। विपक्षी द्रमुक 87 सीटों पर जीत दर्ज करने के साथ ही 2 सीटों पर आगे चल रही है। उसकी सहयोगी कांग्रेस ने आठ सीटें जीती हैं। आल इंडिया मुस्लिम लीग ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। जयललिता रिकॉर्ड छठीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रही है। तमिलनाडु की राजनीति में बीते तीन दशकों से यह लगभग स्थापित परिपाटी रही है कि हर चुनाव में सत्ता परिवर्तन होता है, लेकिन इस बार जयललिता ने इस परिपाटी को तोड़ दिया है और अपने राजनीतिक गुरु एमजी रामचंद्रन के बाद राज्य की सियासत में यह कारनामा करने वाली इकलौती नेता बन गई हैं। साल 2011 के विधानसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 203 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था। इसमें अन्नाद्रमुक को 150, डीएमडीके को 29, माकपा को 10 और भाकपा को नौ सीटें मिली थीं। इस बार भी अन्नाद्रमुक ने कुछ इसी तरह की शानदार चुनावी कामयाबी हासिल की है।
- Details
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने कहा है कि तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों में सोमवार को मतदान प्रतिशत 2011 के चुनावों की तुलना में कम रहा। हालांकि, मतदान प्रतिशत के बढ़ने की संभावना है, क्योंकि ये आंकड़े अंतिम नहीं हैं। उप चुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा ने संवाददाताओं को बताया कि तमिलनाडु में चुनाव शांतिपूर्ण रहा, जहां 69.19 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। आखिरी मतदान प्रतिशत अभी आना बाकी है। उन्होंने बताया कि 2011 के विधानसभा चुनावों में ये आंकड़े 78.12 प्रतिशत थे और 2014 के लोकसभा चुनाव में 73.85 प्रतिशत मतदान हुआ था। उन्होंने बताया कि राज्य के आठ जिलों में बारिश होने के बावजूद बड़ी तादाद में मतदाता वोट डालने पहुंचे। दिन के वक्त बाद में मौसम बेहतर हो गया। केरल में शाम 6 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 71 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। साल 2011 में यह आंकड़ा 75.12 प्रतिशत और 2014 के लोकसभा चुनाव में यह 74.02 प्रतिशत था। चुनाव आयोग के महानिदेशक सुदीप जैन ने बताया कि मतदान से पहले अधिकारियों ने 24 करोड़ रुपये नकद जब्त किए, जो कि राज्य में एक रिकार्ड है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






