- Details
कन्याकुमारी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अगस्ता वेस्टलैंड मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस पर उसके शासनकाल में हुए विभिन्न घोटालों को लेकर हमला बोला और उस पर वीआईपी हेलीकाप्टर सौदे में पैसे बनाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने तमिलनाडु के लोगों से विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कांग्रेस या उसके नेताओं का नाम लिए बिना मोदी ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'कोयला (ब्लाक आवंटन), 2जी और 3जी में भ्रष्टाचार हुआ। 2जी और 3जी में, बड़े लोग यहां तमिलनाडु में मौजूद हैं जो इतने भ्रष्टाचार में शामिल थे। पूरा देश इसके बारे में जानता है।' उन्होंने कहा, 'इन दिनों आप टेलीविजन चैनलों और समाचार पत्रों में देखते हैं। उन लोगों ने हेलीकॉप्टरों की खरीद में भी पैसे लिए। यह बात हम नहीं कह कर रहे हैं, इटली की एक अदालत यह कह रही है।' मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए एक के बाद एक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में उनकी सरकार के दो साल पूरा होने वाले हैं और भ्रष्टाचार का एक भी आरोप उनकी सरकार के खिलाफ नहीं लगा है।
- Details
चेन्नई: तमिलनाडु में 16 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अन्नाद्रमुक ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी प्रमुख और सीएम जयललिता ने वोटरों को लुभाने के लिए मुफ्त में कई चीजें और सुविधाएं देने का वादा किया है। घोषणापत्र के अनुसार, सभी राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में मोबाइल फोन, 100 यूनिट बिजली और सार्वजनिक स्थलों पर वाई-फाई की सुविधा देने का वादा किया है। 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए मुफ्त लैपटॉप योजना जारी रहेगी और इसके साथ उन्हें मुफ्त इंटरनेट कनेक्शन मुहैया कराया जाएगा। इतना ही नहीं, शादी करने वाली युवतियों को 8 ग्राम सोना, स्कूटर खरीदने पर महिलाओं को कीमत में 50 फीसदी छूट, मातृत्व सहायता के तौर पर 18 हजार रुपये और मातृत्व अवकाश के लिए 9 महीने देने का वादा किया गया है। अम्मा के नाम से लोकप्रिय जयललिता ने किसानों का भी ख्याल रखा है। अगले पांच साल के लिए किसानों को 40 हजार करोड़ रुपये का कर्ज उपलब्ध कराने का वादा किया है। जयललिता ने कहा है कि यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे कि हर परिवार के एक सदस्य को व्यावसायिक प्रशिक्षण सहित विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए रोजगार मिले।
- Details
विल्लुपुरम: द्रमुक प्रमुख एम करूणानिधि ने आज (शुक्रवार) अपनी विरोधी अन्नाद्रमुक प्रमुख जे जयललिता की ‘‘बाढ़ प्रभावित लोगों से नही मिलने’’ पर आलोचना करते हुए कहा कि वह सौ साल की उम्र पार कर जाने के बाद भी उनकी और राज्य की सुरक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि शुभचिंतक उनसे पूछते हैं कि 93 साल की उम्र में भी वह क्यों कष्ट करते हैं। करूणानिधि ने कहा कि क्या करना है? न केवल इस 93 साल की उम्र में, बल्कि 100 साल की उम्र होने पर भी मैं आपके लिए काम करूंगा।
- Details
तिरूचिरापल्ली: अन्नाद्रमुक प्रमुख और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने केन्द्र सरकार से मांग किया कि वह प्रदेश में रहने वाले श्रीलंकाई तमिलों को दोहरी नागरिकता दे। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी श्रीलंका में तमिलों के लिए पृथक गृह प्रदेश हासिल करने के लिए ‘लगातार कदम’ उठाएगी। जयललिता ने यहां एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वह श्रीलंका में तमिलों के साथ हुए युद्ध अपराधों और कथित नरसंहार की स्वतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय जांच कराने की लगातार मांग करती रही हैं। उन्होंने कहा, ‘ऐसे में श्रीलंकाई तमिलों को पूर्ण स्वतंत्रता और आत्मसम्मान से रहने में सक्षम बनाने तथा अलग इलम पाने की दिशा में लगातार कदम उठाते रहेंगे।’ श्रीलंकाई तमिलों के मुद्दे पर धुर विरोधी द्रमुक के खिलाफ तीखी टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि द्रमुक और कांग्रेस दोनों संयुक्त रूप से श्रीलंकाई तमिलों की बर्बादी के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा, ‘प्रदेश में रह रहे श्रीलंकाई तमिलों को दोहरी नागरिकता देने का हम केन्द्र सरकार से अनुरोध करेंगे, ताकि उन्हें आसानी से रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।’
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






