- Details
हैदराबाद: हैदराबाद विश्वविद्यालय परिसर के एक कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर लेने वाले शोधार्थी ने कथित तौर पर उसके द्वारा लिखे पत्र में कहा है कि उसे पिछले सात माह से उसकी फैलोशिप नहीं मिली थी। उसने पत्र में यह भी कहा कि वह कार्ल सागान जैसा विज्ञान लेखक बनना चाहता था। रोहित ने पत्र में कथित तौर पर लिखा, ‘यदि आप.. जो इस पत्र को पढ़ रहे हैं..मेरे लिए कुछ कर सकते हैं..तो मुझे मेरी सात माह की फैलोशिप मिलनी है। कृपया देखिएगा, कि यह मेरे परिवार को मिल जाए। मुझे रामजी को लगभग 40 हजार रूपए देने हैं। उन्होंने कभी यह वापस नहीं मांगे लेकिन कृपया इसमें से यह रकम उन्हें दे दीजिएगा।’
- Details
हैदराबाद: हैदराबाद विश्वविद्यालय में दलित शोधार्थी रोहित वेमुला की कथित आत्महत्या के बाद हो रहे विरोध प्रदर्शनों में मंगलवार को तेजी आ गई है, वहीं इस पूरे प्रकरण को लेकर जिन लोगों पर आरोप लग रहे हैं उनमें से एक केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय के तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए एक स्थानीय संगठन ने उनके आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं हैदराबाद में छात्र संगठनों ने भी विरोध-प्रदर्शन तेज कर दिया है। इसके अलावा पुणे, मुंबई समेत कई जगहों पर भी प्रदर्शन किए गए। इस पूरे मामले को लेकर देश भर में सियासत तेज हो गई है। वहीं, कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज हैदराबाद विश्वविद्यालय का दौरा किया और इस मुद्दे पर छात्रों से बातचीत की। राहुल गांधी ने मांग की कि दलित छात्र की मौत के संदर्भ में हैदराबाद विश्वविद्यालय के कुलपति को इस्तीफा देना चाहिए।
- Details
हैदराबाद: हैदराबाद विश्वविद्यालय के पीएचडी के छात्र रोहित वेमुला ने रविवार को छात्रावास स्थित अपने कमरे में खुदकुशी कर ली। इसके विरोध में विवि में विरोध-प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों का आरोप है कि रोहित ने यह कदम उसके साथ हुए भेदभाव व सामाजिक बहिष्कार की वजह से उठाया। विद्यार्थियों ने कहा कि रोहित व चार अन्य विद्यार्थियों का विवि के अधिकारियों ने बहिष्कार कर दिया था। अंबेडकर स्टूडेंट एसोसिएशन (एएसए) के इन पांचों विद्यार्थियों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेताओं के साथ हुए उनके झगड़े के बाद निलंबित और बाद में छात्रावास से निष्कासित कर दिया गया था। एएसए का आरोप है कि केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को घटना के बाबत एक पत्र लिखा था, जिसके बाद पांचों छात्रों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।
- Details
हैदराबाद: हैदराबाद सेंट्रल यूनवर्सिटी में एक दलित छात्र ने खुदकुशी कर ली है। खुदकुशी करने वाला छात्र रोहित उन 5 दलित छात्रों में से एक है, जिन्हें पिछले हफ्ते उनके हॉस्टल से सस्पेंड किया गया था। रोहित गुंटूर ज़िले का रहने वाला था और सोशियोलॉजी में पीएचडी कर रहा था। तेलंगाना के सभी छात्र संगठनों ने रोहित की आत्महत्या के बाद सोमवार को बंद बुलाया है। बताया जा रहा है कि रोहित अंबेडकर स्टूडेंट यूनियन से जुड़ा था उसे 12 दिन पहले हॉस्टल से सस्पेंड कर दिया गया था। इन छात्रों के समर्थन में 10 संगठनों ने रविवार को रिले भूख हड़ताल की थी और इनका सस्पेंशन वापस लेने की मांग की थी। इन छात्र संगठनों का कहना है ये छात्र सामाजिक बहिष्कार के शिकार हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






