ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

हैदराबाद: हैदराबाद यूनिवर्सिटी में दलित छात्र के आत्महत्या पर सियासत नहीं थम रही है। आज (गुरूवार) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल धरने पर बैठे छात्रों से मिलने यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार को जमकर कोसा। उन्हेांने कहा कि मोदी सरकार की नीति है कि मेरी बात मानो वरना मजा चख्‍ाा देंगे। छात्रों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, तमाम रिपोर्ट के बाद ये पता चलता है कि एबीवीपी के जिस छात्र से मारपीट और अस्पताल में भर्ती की खबर थी, वह गलत है। इस पूरे मामले ने तब गंभीर रूप ले लिया जब केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने स्मृति ईरानी को पत्र लिखा। उन्होंने कई बार पत्र लिखकर यूनिवर्सिटी में राष्ट्र विरोध गतिविधि की जानकारी मांगी थी। यानी उन्होंने पहले ही मान लिया था कि रोहित ने राष्ट्र विरोध कार्य किया। अंबेडकर की सीख पर कोई कार्य कभी राष्ट्र विरोधी नहीं हो सकता। केजरीवाल ने स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका बयान बहुत शर्मनाक है।

हैदराबाद: मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमूला को सस्पेंड किए जाने वाले जांच कमेटी के बारे में दिए बयान पर विवाद हो गया है। स्मृति ने कहा था कि सस्पेंड करने के लिए जिस जांच कमेटी ने सिफारिश की थी, उसके प्रमुख दलित शिक्षक थे, जबकि शिक्षक और अधिकारियों की प्रेस रिलीज़ में कहा गया है कि ये तथ्य सही नहीं हैं। इन लोगों ने यह भी कहा कि जो जांच कर रहे थे वह एक उच्च जाति के सदस्य थे और एक्जिक्यूटिव काउंसिल की सब कमेटी में भी कोई दलित नहीं है। मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के बयान के विरोध में यूनिवर्सिटी में शोध छात्र रोहित वेमुला की खुदकुशी मामले में 10 प्राफेसर्स ने प्रशासनिक पदों से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि मानव संसाधन मंत्रालय इस मामले में तथ्यों को तोड़मरोड़ कर पेश कर रहा है। बयान में कहा गया है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्रीय मंत्री ने घटना पर गलत तथ्य पेश किए हैं और कहा कि असलीयत में सबसे वरिष्ठ दलित प्रोफेसर के नेतृत्व वाली कार्यकारी परिषद की सब कमेटी ने छात्रों को सस्पेंड करने की सिफारिश की थी।

हैदराबाद: निलंबन के बाद दलित छात्र के आत्महत्या करने से उठे विवाद में आए हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (एचसीयू) के कुलपति अप्पा राव ने कहा कि युवक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों या मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से कोई ‘दबाव नहीं’ था । उन्होंने यह भी दावा किया कि युवक रोहित वेमुला ने अपने सुसाइड नोट में निलंबन को आत्महत्या का कारण नहीं बताया है। कुलपति ने यह भी कहा कि उन्होंने एबीवीपी नेता पर हमले में कथित तौर पर शामिल छात्रों की पृष्ठभूमि के मद्देनजर उनके खिलाफ कार्रवाई में नरमी बरते जाने का पक्ष लिया था, जिससे कि पढ़ाई जारी रखने के लिए उन्हें स्कॉलरशिप मिलती रहे । कुलपति ने कहा, ‘मैं निश्चित नहीं हूं कि क्या असल में निलंबन आत्महत्या का कारण है ।

हैदराबाद: हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमूला की खुदकुशी मामले की जांच के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा भेजे गए दो अधिकारियों के खिलाफ वहां के छात्रों ने 'वापस जाओ, वापस जाओ' के नारे लगाए। इसके करीब दो घंटे बाद बीजेपी के प्रवक्ता प्रकाश रेड्डी को भी कुछ ऐसे ही विरोध का सामना करना पड़ा। रोहित की खुदकुशी से गुस्साए छात्रों को देखते हुए उन्हें यूनिवर्सिटी कैंपस से बाहर जाने पर मजबूर होना पड़ गया। यूनिवर्सिटी के छात्रों का कहना है कि वे नहीं चाहते कि रोहित की इस दुखद मौत का राजनीतिक इस्तेमाल हो। हालांकि इसके बावजूद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने विश्वविद्यालय का दौरा किया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख