- Details

भोपाल: भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के एक नेता पर उनके आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले उन्हें देवास जिला अंतर्गत अपने घर पर गौहत्या के मामले में आरोपी बनाया गया था जिसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। देवास के जिला कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने बीती रात बताया, ‘पिछले आपराधिक रिकार्ड को देखते हुए अनवर मेव पर 28 जनवरी को रासुका लगा दिया गया।’ भाजपा की राज्य इकाई के प्रवक्ता हितेश बाजपेयी ने इस बात की पुष्टि की और कहा कि हम लोगों ने मेव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। देवास जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी ने बताया कि टोंकखुर्द मंडल में भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व उपाध्यक्ष मेव समेत नौ लोग मध्यप्रदेश गौहत्या प्रतिषेध अधिनियम तथा भादंसं की संबद्ध धाराओं के तहत आरोपी बनाये गये हैं।
- Details
रतलाम: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वर्णिम मध्यप्रदेश के निर्माण में सभी प्रदेशवासियों से अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें भरोसा है कि सबके सहयोग से प्रदेश इस वर्ष भी विकास की रफ्तार बनाए रखेगा। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को यहां नेहरू स्टेडियम ग्राउण्ड पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराने और परेड की सलामी लेने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि आप सबके सहयोग से प्रदेश इस वर्ष भी विकास की रफ्तार को बनाये रखेगा। खुशहाली, समृद्घि और सुख-शान्ति का वातावरण बना रहेगा। उन्होने कहा कि रतलाम जिले को ‘हार्टीकल्चर हब’ बनाया जाएगा। रतलाम जिले में यदि बडी कृषि सिंचाई योजना नहीं बनी, तो प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत छोटी-छोटी योजना बनाकर कृषि भूमि को सिंचित बनाया जाएगा।
- Details
भोपाल: नगर निगम भोपाल (बीएमसी) के एक जोनल अधिकारी को आज (गुरूवार) अधिकारियों ने इसलिए निलंबित कर दिया, क्योंकि वह बीएमसी का राजस्व बढाने के लिए गत 18 जनवरी को आहूत बैठक में वह अश्लील फिल्म देखते हुए एक कैमरे में कैद हो गए थे। बीएमसी आयुक्त तेजस्वी नायक ने कहा, अनिल शर्मा को आज जांच दल की प्रारंभिक रिपोर्ट मिलने के बाद निलंबित कर दिया गया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि शर्मा दोषी पाए गए हैं। यह पूछने पर कि क्या जोनल अधिकारी शर्मा को कोई कारण बताओ नोटिस दिया गया है, उन्होंने कहा कि वह देखकर बता पाएंगे कि क्या शर्मा ने कोई जवाब दिया है अथवा नहीं। इस बीच जोनल अधिकारी शर्मा से उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए फोन पर कई प्रयास किए गए, लेकिन उनसे इसके लिए संपर्क नहीं हो सका।
- Details
होशंगाबाद: अदालत में सुनवाई के लिए तमिलनाडु के वेल्लोर से लखनऊ ले जाया जा रहा एक संदिग्ध आतंकवादी इटारसी रेलवे स्टेशन के समीप हथकड़ी सहित चलती ट्रेन से कूद कर फरार हो गया। होशंगाबाद के पुलिस अधीक्षक आशुतोष प्रताप सिंह ने बताया कि कल करीब आधी रात को सैयद अहमद अली (38 साल) राप्तीसागर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से कूद कर भाग गया। उन्होंने बताया कि अली को एक मामले में पेशी वारंट पर लखनऊ में रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के लिए तमिलनाडु के वेल्लोर से ले जाया जा रहा था। जैसे ही ट्रेन देश के बड़े रेलवे जंक्शनों में से एक, इटारसी स्टेशन में प्रवेश करने वाली थी, अली उसमें से कूद कर फरार हो गया। अली ने उत्तर प्रदेश में ताजमहल और एक दरगाह को कथित तौर पर उड़ाने की धमकी दी थी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






