ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से प्रारंभ होकर एक अप्रैल तक चलेगा। राज्यपाल द्वारा इस संबंध में आज (सोमवार) अधिसूचना जारी की गई। मप्र विधानसभा की आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक इस 39 दिवसीय बजट सत्र में सदन की कुल 23 बैठकें होंगी। सत्र का आरंभ राज्यपाल रामनरेश यादव के अभिभाषण से होगा। प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा इस दौरान आगामी वि}ाीय वर्ष 2016-2017 का बजट पेश किया जायेगा तथा शासकीय एवं अशासकीय कार्य संपादित किये जायेंगे। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की चौदहवीं विधानसभा का यह दसवां सत्र होगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख