- Details
मुंबई: पठानकोट आतंकी हमले से निपटने में सरकार के रुख को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि इससे ‘गलत ढंग से निपटा गया’। इसके साथ ही राहुल ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार का काम युद्धनीति बनाना है, दांवपेच तय करना नहीं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजित दोभाल की आलोचना करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, ‘आतंकवाद, विदेश नीति के मामलों के सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञों से सलाह नहीं ली जा रही। एनएसए (हमले से) सीधे तौर पर निपट रही है। उनका काम युद्धनीति बनाना है, दांवपेच तय करना नहीं..यह एनएसजी का काम है। जब आप किसी काम को करने का तरीका न जानने वालों को काम करने देते हैं तो आप समस्या में फंस जाते हैं।’
- Details
मुंबई: केंद्र की महत्वाकांक्षी स्टार्टअप योजना शुरू होने के साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि स्टार्टअप कंपनियों को बढ़ावा देना और ‘असहिष्णु’ होने में विरोधाभास है। राहुल ने साथ ही कहा कि आरएसएस की भारत के लिए बहुत ही ‘गैर लचीली दृष्टि’ है और स्टार्ट अप कंपनियों को विचारों के मुक्त प्रवाह की जरूरत होती है। उन्होंने यहां के उपनगरीय इलाके विले पार्ले में प्रबंधन छात्रों के साथ बात करते हुए कहा, ‘दुनिया कैसी होनी चाहिए इसे लेकर सत्तारूढ़ वर्ग खासकर आरएसएस का एक साफ विचार है। उनकी भारत के लिए जो दृष्टि है, वह मेरी राय में बहुत ही गैर लचीली है। इस देश को लचीलेपन, खुलेपन और विचारों के प्रवाह की जरूरत है।’ राहुल ने कहा, ‘यह कहने में बहुत विरोधाभास है कि मैं स्टार्ट अप चाहता हूं लेकिन मैं असहिष्णु रहूंगा। अगर आप असहिष्णु हैं तो आप अर्थव्यवस्था और स्टार्ट अप के मोर्चे पर नाकाम होंगे।’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘स्टार्ट अप कंपनियों को विचारों का मुक्त प्रवाह चाहिए।
- Details
मुंबई: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को मुंबई स्थित एक मैनेजमेंट कॉलेज में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार नीतियों को लेकर पूर्व कांग्रेस सरकार को बेवजह बदनाम कर रही है। उन्होंने इस मौके पर छात्रों से सीधे बात करते हुए उनके सवालों के भी जवाब दिए। अपने संबोधन में वित्त मंत्री अरुण जेटली का नाम लिए बिना राहुल गांधी ने कहा कि क्रिकेट में नेताओं की दखलंदाजी बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बेवजह बदनाम कर रही है, जबकि मोदी सरकार यूपीए शासनकाल की नीतियों को ही आगे बढ़ा रही है। जीएसटी मुद्दे पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में राहुल ने कहा कि कांग्रेस जीएसटी के खिलाफ नहीं है। इस बारे में अरूण जेटली से बात भी हुई थी और जेटली ने सिर्फ इतना ही कहा था कि जीएसटी बिल अच्छा है, इसके अलावा अन्य कोई बात नहीं हुई। कांग्रेस इस मुद्दे पर सहयोग के लिए तैयार है।
- Details
मुंबई: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने दावा किया कि मोदी सरकार की विश्वसनीयता में तेजी से कमी आई है। उत्तर मुंबई के उप-नगरीय मलाड में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक रैली को संबोधित करते राहुल ने कहा, ‘किसी सरकार की विश्वसनीयता कम होने में तीन-चार साल का वक्त लगता है। लेकिन मैं इस बात से हैरत में हूं कि भाजपा सरकार की विश्वसनीयता इतनी तेजी से कम हुई।’ मोदी सरकार ने 26 मई 2014 को कामकाज संभाला था। रैली में राहुल ने दिवंगत गायक मोहम्मद रफी के बेटे शाहिद रफी को कांग्रेस में शामिल किया। कांग्रेस नेता ने गरीबों के सामने मौजूद समस्याओं पर मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘भाषण देना ठीक है लेकिन गरीबों के सामने मौजूद समस्याओं पर मोदी चुप हैं।’ मुंबई के दो दिन के दौरे पर आए राहुल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि वे अंदरूनी मतभेदों को भुलाकर सत्ता में कांग्रेस की वापसी सुनिश्चित करें।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






