- Details
मुंबई: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दूसरी बार महाराष्ट्र के राज्यपाल को खत लिखकर आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सीबीआई के अलावा राज्य मंत्रिमंडल ने भी एक प्रस्ताव भेजकर गवर्नर विद्यासागर राव से गुजारिश की है कि वह अशोक चव्हाण के खिलाफ कार्रवाई को अनुमति दें। अशोक चव्हाण उन 13 लोगों में शामिल हैं, जिन्हें सीबीआई ने आदर्श घोटाले में चार्जशीट किया था। पूर्व कांग्रेसी मुख्यमंत्री मौजूदा समय में पार्टी के सांसद हैं, और महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं।
- Details
मुंबई: शिवसेना के विरोध के बाद पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली का मुंबई में पूर्व नियोजित कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। अली 29 जनवरी को 'घर वापसी' फिल्म के गाने की लांचिंग के लिए मुंबई आने वाले थे। फिल्म में उन्होंने अभिनय किया है और इसमें वह एक देशभक्ति का गाना गाते नजर आएंगे। मुंबई में दूसरी बार अली का कार्यक्रम रद्द हुआ है। शिवसेना की ओर से कहा गया है कि अली को मुंबई में कार्यक्रम करने नहीं दिया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले साल भी शिवसेना के विरोध की वजह से मुंबई के अलावा पुणे में भी अली के कार्यक्रम रद्द किए गए थे। 'घर वापसी' फिल्म के निर्देशक शोएब इलियासी ने बुधवार को मीडिया को बताया कि शिवसेना के विरोध के कारण अली का कार्यक्रम रद्द किया गया है।
- Details
ठाणे: महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे और ठाणे के मेयर संजय मोरे समेत शिवसेवा के 22 सदस्यों एवं नेताओं को 2005 में हुए दंगे और हत्या के प्रयास के आरोप से बरी कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि 2005 में हुये दंगों में शिवसेना नेता और पार्षद रवीन्द्र पाठक ने अपने वरिष्ठ नेता नारायण राणे के साथ पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर शिव सेना की वागले इस्टेट स्थित शाखा कार्यालय में हमला करके तोड़-फोड़ की थी। पाठक ने सेना सदस्यों और इसके नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत लिखाई थी। हालांकि तीन साल पहले पाठक फिर से शिवसेना में शामिल हो गये और फिर से पाषर्द के रूप में चुन लिये गये। इसके बाद उन्होंने अदालत में कहा कि उन्हें आरोपियों कोई शिकायत नहीं है।
- Details
मुंबई: जरूरतमंद लोगों को चिकित्सकीय उपचार के लिए दिए जाने वाले मुख्यमंत्री के राहत कोष के तहत और अधिक सर्जरी को शामिल करते हुए इस सहायता राशि में दी जाने वाली वित्तिय सहायता बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कल 67वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य अतिथिगृह ‘सहयाद्री’ में लोगों से बातचीत करने के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब से जिगर, अस्थि मज्जा, हृदय प्रतिरोपण, कृत्रिम अंगों को लगाने और शिशुओं को गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) में रखने में आने वाले खचरें के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। अधिकारी ने बताया कि अब तक मुख्यमंत्री राहत कोष से जरूरतमंद लोगों को अधिकतम दो लाख रूपये तक की वित्तीय सहायता दी जाती थी जिसे अब बढ़ा कर तीन लाख रूपये कर दी गई है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






