ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री छगन भुजबल के भतीजे समीर भुजबल को गिरफ्तार कर लिया। समीर को पीएमएलए यानी मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले में छगन भुजबल और उनका बेटा पंकज भुजबल भी आरोपी है। समीर को गिरफ्तार करने के पहले तकरीबन 9 घंटे ईडी के दफ्तर में उनसे कड़ी पूछताछ हुई। आरोप है कि समीर भुजबल और पंकज ने रिश्वत के काले धन को सफेद करने के लिए तकरीबन 62 फर्जी कंपनियां बनाईं, बैंक एकॉउंट खोले। विदेश में कोयले की खान और थर्मल पॉवर प्लांट दिखाया। भुजबल परिवार पर तकरीबन 800 करोड़ के गोलमाल का आरोप है।

मुंबई: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने निजी क्षेत्र की नौकरियों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े समुदायों के लिए आरक्षण की वकालत की है। लोक जनशक्ति पार्टी नेता ने कहा कि उनकी पार्टी का मानना है कि निजी कंपनियों को, जो सरकार से सुविधाएं हासिल कर रही हैं, उन्हें नौकरियों में दलितों के लिए आरक्षण मुहैया कराना चाहिए। उन्होंने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के लिए राज्य और केंद्रीय बजटीय आवंटन में उनकी आबादी के हिसाब से वृद्धि किए जाने की जोरदार वकालत की। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में पिछड़े वर्गों का अधिक प्रतिनिधित्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार दलितों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

मुंबई: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। पिकनिक मनाने गए बच्चों के एक समूह में से 14 छात्र डूब गए हैं। 130 लोगों का एक समूह पिकनिक मनाने गया था। 14 छात्रों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं। मशहूर मुरूड-जंजीरा बीच पर पिकनिक मनाने पहुंचे पुणे के एक कॉलेज के 14 छात्र सोमवार को डूब गए। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि कुल 18 छात्र तैरने के लिए गए थे और इनमें से चार को बचा लिया गया। ये छात्र उस 130 लोगों के समूह में शामिल थे जो पुणे के ईनामदार कॉलेज से पिकनिक मनाने के लिए पहुंचा था। ये लोग तीन बसों से मुरूड पहुंचे थे। अधिकारी ने कहा कि बचाव अभियान में तटरक्षक बल और मछुआरों की मदद मांगी गई है।

मुंबई: डांस अकादमी जमीन विवाद पर बीजेपी सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सफाई देते हुए कहा है कि मैंने जमीन सरकारी नियम के तहत ली है। आपको बता दें कि एक आरटीआई कार्यकर्ता ने खुलासा किया था कि महाराष्ट्र सरकार ने फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी के डांस अकादमी के लिए करोड़ों की जमीन 70000 रुपये में दे दी। इस खुलासे के बाद राजनीतिक हलकों में एक नया विवाद शुरू हो गया था। इस खुलासे के बाद हेमा ने चुप्पी तोड़ी और कहा, 'मैंने 20 साल तक इस जगह को पाने के लिए संघर्ष किया कि डांस स्कूल खोलने के लिए मुझे जमीन मिले, यह मेरा अधिकार है। आपको यह जल्दी लग रहा है? मुझे स्कूल खोलने के लिए जमीन मिलने में 20 साल लग गए।'

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख