- Details
मुंबई: महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने रविवार को स्वीकार किया कि करीब एक दर्जन राज्यों में आईएस का असर है। साथ ही महाराष्ट्र एटीएस ने बताया कि जेहादी विचारों को बढ़ावा देने वाली 94 वेबसाइटों को बंद किया गया है। महाराष्ट्र एटीएस के प्रमुख विवेक फंसाल्कर ने कहा कि महाराष्ट्र सहित देश के 10 से 12 राज्यों में आईएस का प्रभाव देखा गया है। पुलिस ने पिछले साल ऐसी साइटें बंद की हैं, जिनका इस्तेमाल युवाओं को आईएस का समर्थक बनाने के लिए किया जाता था। उन्होंने कहा, आईएस के प्रभाव का मुकाबला करने के लिए एटीएस ने ऑनलाइन रणनीति का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। हम एक वेबसाइट लांच करने की योजना बना रहे हैं।
- Details
पुणे: राकांपा प्रमुख शरद पवार को 'गुर्दे की एक मामूली समस्या' और 'वाटर रिटेंशन' के लिए आज शाम यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रूबी हॉल क्लीनिक के मैनेजिंग ट्रस्टी एवं मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. परवेज ग्रांट ने कहा, 'उन्हें (पवार) गुर्दे की मामूली समस्या और वाटर रिटेंशन की दिक्कत है। हालांकि वह पूरी तरह से ठीक हैं।' उन्होंने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है और चिकित्सकों की एक टीम को उनकी निगरानी के लिए लगाया गया है। उन्होंने कहा, 'पवार यहां पर अगले दो से तीन दिन रहेंगे।'
- Details
मुंबई: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर बृहन्मुम्बई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव अपने दम पर जीतने के उसके विश्वास को लेकर निशाना साधा और कहा कि इसी तरह से पार्टी को दिल्ली और बिहार विधानसभा चुनाव जीतने का भी विश्वास था। उद्धव ने अपने पिता एवं शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की जयंती के मौके पर एक कार्यक्रम में कहा, वे (भाजपा) बीएमसी चुनाव अपने दम पर जीतने का सपना देख रहे हैं। ये वे लोग हैं, जिन्हें मुंबई की गलियां भी नहीं पता हैं। इन्हें दिल्ली और बिहार विधानसभा चुनाव जीतने का भी बहुत विश्वास था। क्या वे उन राज्यों में अपनी पार्टी का झंडा फहरा पाए? वर्तमान में शिवसेना- भाजपा गठबंधन का बीएमसी पर नियंत्रण है।
- Details
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने दो दिन पहले हाई कोर्ट को बताया था कि वर्ष 2015 के दौरान राज्य के कुल 1,000 किसानों ने आत्महत्या की है, जबकि सरकार के ही राहत एवं पुनर्वास विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2015 के दौरान राज्य के कुल 3,228 किसानों ने खुदकुशी की। महाराष्ट्र राज्य सरकार ने बंबई हाई कोर्ट से मंगलवार को कहा था कि 2015 के दौरान राज्य के कुल 1,000 किसानों ने आत्महत्या की हालांकि राहत एवं पुनर्वास विभाग ने 2015 के दौरान कुल आत्महत्या करने वाले किसानों की संख्या 3,228 बतायी है, जिसमें से 1,841 किसान मुआवजा पाने के हकदार हैं। राज्य के कृषि मंत्री एकनाथ खाडसे ने दावा किया है कि सरकार की ओर से हाई कोर्ट में दिये गये और विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये दोनों आंकड़े सही हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






