- Details
मुंबई: साल 2025 में एक से बढ़कर एक फिल्मों का जादू सिनेमाघरों में देखने को मिला। 'धुरंधर', 'छावा' और 'सैयारा' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में सफल रहीं। साल 2026 इस मामले में पहले से ही कमर कस चुका है। सिनेमा प्रेमियों के लिए यह शानदार साल होने वाला है। बॉलीवुड के साथ ही साउथ इंडस्ट्री की कई मोस्ट अवेटेड फिल्में रिलीज होने को तैयार हैं।
इस लिस्ट में शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े कलाकारों की फिल्म भी शामिल हैं। ये फिल्में एक्शन, ड्रामा, मिथोलॉजी, हॉरर-कॉमेडी और वॉर जॉनर को कवर करती हैं। कई फिल्मों की रिलीज डेट फेस्टिवल्स जैसे संक्रांति, होली और इंडिपेंडेंस डे से भी जुड़ी हैं, जिससे बॉक्स ऑफिस पर धमाका तय है।
साल की शुरुआत धमाकेदार होगी। जनवरी में सबसे पहले 'इक्कीस' रिलीज होगी, जो निर्देशक श्रीराम राघवन की वॉर ड्रामा है। इसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका में हैं, जबकि धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत महत्वपूर्ण रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म भारत के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता की सच्ची कहानी पर आधारित है। यह दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म है।
- Details
उज्जैन: अभिनेत्री नुसरत भरूचा मंगलवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर महाकाल के दर्शन किए। दिव्य भस्म आरती में शामिल होकर नुसरत ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान वह भक्ति में लीन दिखीं।
यह नुसरत भरूचा की बाबा महाकाल के दरबार में दूसरी यात्रा थी। भस्म आरती के दौरान वह नंदी हॉल में बैठीं और शिव भक्ति में पूरी तरह डूब गईं। मंदिर के पुजारियों ने उन्हें प्रसाद स्वरुप महाकाल अंकित दुपट्टा भेंट किया, जिसे पाकर वह गदगद नजर आईं। दर्शन के बाद नुसरत ने मंदिर की व्यवस्थाओं की तारीफ की।
उन्होंने कहा कि इतनी भारी भीड़ होने के बावजूद सब कुछ बहुत सुगम और व्यवस्थित था। खास तौर पर उन्होंने जल पात्र व्यवस्था की प्रशंसा की। इस व्यवस्था में पाइप के जरिए सीधे ज्योतिर्लिंग पर जल चढ़ाया जाता है, जिससे भक्तों को लाइन में लगे बिना जल अर्पित करने की सुविधा मिलती है।
- Details
मुंबई: अभिनेत्री सोहा अली खान अपने सेहत का खास ख्याल रखती हैं। इस कड़ी में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह ग्रीन जूस बनाती हुई नजर आईं। सोहा ने इसे 'न्यू ईयर का तोहफा' बताया। यह जूस हाइड्रेशन, फाइबर और मिनरल्स से भरपूर है, जो पाचन, हार्मोन बैलेंस और एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है।
सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए हेल्दी जूस की रेसिपी भी बताई। उन्होंने बताया कि यह रेसिपी न सिर्फ हेल्दी है बल्कि घर पर आसानी से बनाई जा सकती है। इसके लिए गाजर, खीरा, अजवाइन, चिया सीड्स, ड्रैगन फ्रूट, अदरक, धनिया, मूंग अंकुर और ग्रीन्स लें और सभी को ब्लेंड करके पी लें। सोहा ने सलाह दी कि धीरे-धीरे शुरू करें और शरीर की सुनें।
अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, "मेरी तरफ से आपको हैप्पी न्यू ईयर का तोहफा। जैसा कि वादा किया था, यह रहा ग्रीन जूस जो मैं ज्यादातर सुबह पीती हूं। यह कोई हार्ड डिटॉक्स जूस नहीं है। यह आपको हेल्दी बनाएगा, इसे रोजाना पीएं।
- Details
मुंबई: साल 2025 खत्म होने को है और नए साल 2026 के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया और इंटरव्यू में अपने न्यू ईयर प्लान शेयर कर रहे हैं। इसी सिलसिले में अभिनेत्री सैयामी खेर ने भी बताया कि वह नए साल का स्वागत परिवार की पुरानी परंपराओं के साथ करेंगी। फिटनेस लवर सैयामी दिन की शुरुआत एक लंबी दौड़ से करेंगी, उसके बाद अपनों के साथ कैंपिंग, बारबेक्यू और मस्ती का प्लान है।
अभिनेत्री सैयामी खेर नए साल की शुरुआत परिवार और दोस्तों के साथ घर पर समय बिताकर करेंगी। उनका मानना है कि नया साल अपनों के साथ मनाना सबसे खास होता है। परिवार की परंपरा को निभाते हुए वह पहले दिन की शुरुआत एक लंबी दौड़ से करेंगी।
आईएएनएस से बातचीत में सैयामी ने बताया, “नया साल परिवार और दोस्तों के साथ घर पर मनाना सबसे खास होता है। यह हमारी पुरानी परंपरा है। दोस्तों के साथ अलाव जलाते हैं, बारबेक्यू करते हैं, टेंट लगाकर बाहर कैंपिंग करते हैं।”
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






