ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: बॉलीवुड में आमिर खान की फिल्मों का हमेशा से अलग ही क्रेज रहा है। उनके नए प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार करने वाले दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज है। आमिर खान इस बार अपनी फिल्म में हीरो की भूमिका में नहीं, बल्कि बतौर निर्माता अपने बैनर आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत नई जासूसी कॉमेडी फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' लेकर आए हैं।

मेकर्स ने शुक्रवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

ट्रेलर की शुरुआत ही दर्शकों को हंसाने और चौंकाने वाले अंदाज में होती है। इसमें अभिनेता वीर दास बिल्कुल नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। वे एक ऐसे दिलचस्प जासूस के रूप में सामने आते हैं, जो मिलिट्री इंटेलिजेंस सेक्शन की परीक्षा में सात बार फेल हो चुके हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अचानक उन्हें पता चलता है कि उन्हें गोवा में एक मिशन पर भेजा जाता है।

मिशन का मकसद केवल इतना है कि वह स्थानीय लोगों में घुल-मिल जाएं, लेकिन काम शुरू होते ही मजेदार परिस्थितियां देखने को मिलती हैं। उनकी हर कोशिश हमेशा कुछ न कुछ गड़बड़ कर देती है। ट्रेलर में कॉमेडी और हंगामे की झलक है।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख