- Details
मुंबई: भोजपुरी के जाने माने सिंगर खेसारी लाल यादव ने फैंस को 2 जनवरी की सुबह तोहफा दे दिया है, क्योंकि उनका बहुप्रतीक्षित गाना 'बुलबुल' रिलीज हो चुका है। सोशल मीडिया का तापमान बढ़ाने के लिए खेसारी लाल यादव के साथ गाने में नीलम गिरी बुलबुल बन खेसारी का दिल चुरा रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि खेसारी के नए गाने में क्या खास है।
खेसारी लाल यादव ने साल 2026 का पहला गाना 'बुलबुल' रिलीज कर दिया है। लव रोमांटिक सॉन्ग में खेसारी नीलम गिरी के प्यार में दीवाने दिख रहे हैं और उन्हें अपनी बुलबुल बता रहे हैं। खेसारी का कहना है कि उनकी बुलबुल को घास चुभ सकती है क्योंकि वे इतनी ज्यादा कोमल हैं। गाने में नीलम गिरी की अदाएं भी जबरदस्त हैं और दोनों की केमिस्ट्री खूब जंच रही है। गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है, जबकि गाने के लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं और संगीत आर्य शर्मा का है। सिंगर ने साल की शुरुआत ही रोमांटिक गाने से की है और उनके फैंस भी रोमांटिक गाना सुनकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
- Details
मुंबई: छोटे पर्दे पर मचअवेटेड स्टार्टअप्स शो 'शार्क टैंक इंडिया' सीजन 5 एक बार फिर सोनी टीवी पर वापसी कर रहा है। शो से जुड़े कई प्रोमो सामने आए हैं जिसमें नए उद्यमियों को अपना आइडिया जजों के सामने पेश करते हुए दिखाया गया है। शो का पहला सीजन साल 2021 में आया था, जिसमें 700 से ज्यादा नई डील्स को लॉक किया गया था, लेकिन अब पांचवें सीजन के साथ नए जज और नए आइडिया शो में दिखने वाले हैं।
स्टार्टअप्स शो 'शार्क टैंक इंडिया' सीजन 5' के कई प्रोमो सोशल मीडिया पर रिलीज किए गए हैं। प्रोमो में सीजन- 1 के जजों को देखा जा रहा है, लेकिन इसके साथ ही नए उद्यमियों को अपने बिजनेस में निवेश के लिए कुछ नए जजों को भी आश्वस्त करना होगा। शो में 5 नए जज दिखने वाले हैं, जिनके नाम हैं शैली मेहरोत्रा (सीईओ, फिक्सडर्मा इंडिया), हार्दिक कोठिया (रेज़ॉन सोलर के संस्थापक और प्रबंध निदेशक), मोहित यादव (मिनिमलिस्ट के सह-संस्थापक) वरुण अलघ (होनासा कंज्यूमर लिमिटेड के सीईओ और सह-संस्थापक), कनिका टेकरीवाल (जेटसेटगो एविएशन की संस्थापक) और प्रथम मित्तल (मास्टर्स यूनियन और टेट्रा के संस्थापक)।
- Details
मुंबई: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म 'बॉर्डर-2' का बहुप्रतीक्षित गाना 'घर कब आओगे' रिलीज हो चुका है, लेकिन अभी तक सिर्फ गाने का ऑडियो रिलीज किया गया है। गाने के रिलीज की जानकारी अहान शेट्टी और मनोज मुंतशिर ने दी। अभिनेता अहान ने गाने के रिलीज के साथ अपने पिता के फुटस्टेप्स को फॉलो करने की बात कही है।
'घर कब आओगे' गाने को अनु मलिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, लेकिन अभी तक सिर्फ गाने का ऑडियो सामने आया है, जिसमें सोनू निगम, अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा की आवाज का संगम देखने को मिल रहा है। गाने के लिरिक्स पूरी तरह से अलग हैं और म्यूजिक में भी बदलाव किया है। हालांकि, पुराने गीत की 'आत्मा' को बरकरार रखने के लिए कुछ धुनों को वैसा ही इस्तेमाल किया गया है। गाना 10 मिनट का है, जिसमें देश की मिट्टी से लेकर माथे की बिंदी तक की बात की गई है। 'घर कब आओगे' का नया वर्जन बेहतरीन है, हालांकि इसके सामने ऑरिजिनल 'संदेशे आते हैं' गाने के समकक्ष आने की चुनौती है।
- Details
जैसलमेर: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म 'बॉर्डर-2' 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन उससे पहले फिल्म का पहला गाना 'घर कब आओगे' चर्चा में बना हुआ है।
'घर कब आओगे' गाने का ऑडियो रिलीज हो चुका है, लेकिन इसका वीडियो जैसलमेर के तनोट माता मंदिर के पास लोंगेवाला में शुक्रवार शाम को रिलीज किया जाएगा। इस मौके पर सिंगर सोनू निगम गाने को लेकर काफी उत्साहित दिखे।
'बॉर्डर 2' के गाने 'घर कब आओगे' की भव्य लॉन्चिंग के लिए फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और सिंगर्स जैसलमेर पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर सोनू निगम, वरुण धवन, भूषण कुमार, अहान शेट्टी और निधि दत्ता को भी देखा गया। पहले फिल्म की पूरी स्टारकास्ट भारत-पाक सीमा स्थित तनोट माता मंदिर में दर्शन के लिए जाएगी और फिर गाने की भव्य लॉन्चिंग में शामिल होगी। सनी देओल भी म्यूजिक लॉन्च में शामिल होंगे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- टीएमसी के बागी सांसद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार ने दिया तोहफा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






