ताज़ा खबरें
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस

मुंबई: जब पूरा फिल्म जगत नए साल की तैयारियों में लगा है, इस बीच धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' की चर्चा जोरों पर है। 29 दिसंबर को मुंबई में फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें सलमान खान, सनी देओल, बॉबी देओल और रेखा जैसी जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। इस स्क्रीनिंग के बाद फिल्म को लेकर भावनात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस कड़ी में दिग्गज अभिनेता, निर्देशक और लेखक अनिल शर्मा और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने दिल छू लेने वाला पोस्ट साझा किया।

'पर्दे पर देख दिल भर आया': अनिल शर्मा

फिल्म देखने के बाद अनिल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''जब मैंने धर्मेंद्र जी को पर्दे पर देखा तो मेरा दिल भर आया। उन्हें नम आंखों से देखना एक अलग ही एहसास था। धर्मेंद्र ने फिल्म में ऐसा अभिनय किया है, जिसमें गरिमा भी है और गहराई भी। उनके जैसे कलाकार बहुत कम होते हैं जो बिना ज्यादा बोले भी बहुत कुछ कह जाते हैं।''

अनिल शर्मा ने फिल्म की टीम को बधाई दी और कहा, ''मेकर्स, टेक्नीशियन और उन कलाकारों को बधाई, जिन्होंने फिल्म बनाने में मदद की। धर्मेंद्र जी हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे। अगस्त्य नंदा का अभिनय भी सच्चा और असरदार था।''

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख