ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: अभिनेता वरुण शर्मा इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'राहु केतु' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनके साथ पुलकित सम्राट और शालिनी पांडे नजर आएंगी। वरुण ने बताया कि उन्होंने फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत दिल्ली से कर दी है।

वरुण शर्मा बोले- होटल जाते वक्त रो पड़ा था

प्रमोशन के लिए अभिनेता दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने फैंस से मुलाकात की और इवेंट्स में भी हिस्सा लिया। प्रमोशन की कुछ झलकियां उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इन झलकियों में वरुण मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "भले ही मैं सबके सामने हंसते-मुस्कुराते दिख रहा हूं, लेकिन जब मैं कार में बैठकर होटल की ओर रवाना हो रहा था, तो मेरी आंखों में आंसू थे।" अभिनेता ने धन्यवाद कहते हुए बताया कि उन्होंने अपकमिंग फिल्म 'राहु केतु' के प्रमोशन की शुरुआत दिल्ली से की है। उन्होंने लिखा, "दो साल बाद मैं इनके बीच आया और ऐसा लगा कि जैसे मैं हमेशा यहीं रहा हूं।"

अभिनेता ने आगे जिंदगी के संघर्षों का जिक्र करते हुए लिखा, "पता है एक अभिनेता का आत्मविश्वास कई बार डगमगा जाता है। कभी-कभी मन में कई सारे दबाव रहते हैं, कई सवाल उठते हैं, क्या सब ठीक होगा? अगली फिल्म कैसी बनेगी? पिछली से बेहतर होगी या बड़ी? कब सफलता मिलेगी?"

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख