- Details
मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उस्ताह बना हुआ था। सोमवार को मेकर्स ने इसका धमाकेदार टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर गाना शेयर करते हुए लिखा, "इस जंगल में अब दहाड़ भी होगी और शोर भी होगा। 'वेलकम टू द जंगल' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है।"
फिल्म के आइकॉनिक टाइटल ट्रैक को बिल्कुल नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया गया है। गाने में 'वेलकम' का म्यूजिक इस्तेमाल करने के साथ-साथ कुछ मशहूर डायलॉग भी शामिल किए गए हैं। टाइटल ट्रैक की शुरुआत में ही अक्षय, नाना पाटेकर के मशहूर डायलॉग को दोहराते नजर आते हैं, "आलू लेलो, कांदे लेलो..."। इसके अलावा, गाने के आखिर में अक्षय का एक और बेहद लोकप्रिय डायलॉग 'मिरेकल-मिरेकल' भी सुनाई देता है।
- Details
मुंबई: अभिनेत्री अमीषा पटेल एक्टिंग के साथ ही कई मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखती नजर आती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों के ट्रोलिंग कल्चर पर तीखा हमला बोला। अमीषा का कहना है कि भारत में एक्टर्स को अपने ही लोग हॉलीवुड सितारों से ज्यादा बुरी तरह ट्रोल करते हैं, जो बेहद दुखद और शर्मनाक है।
अमीषा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारतीय मानसिकता अब दूसरों को नीचे गिराने वाली हो गई है। अमीषा ने बड़े इवेंट्स में सितारों के लुक और पहनावे को लेकर फैल रही नकारात्मकता पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने इसे “दुखद” और “शर्मनाक” बताया। अमीषा ने लिखा, “भारत में एक्टर्स को अपने ही लोग, हॉलीवुड सितारों की तुलना में उनके अपने देश में ज्यादा बुरी तरह ट्रोल करते हैं, जो बहुत दुख की बात है।” हालांकि, ये कोई पहली बार नहीं है, जब अमीषा पटेल खुलकर अपनी बात रखती नजर आईं। इससे पहले वह एक्टर्स के पीआर गेम को लेकर पहले भी सुर्खियों में रह चुकी हैं।
- Details
मुंबई: हिंदी सिनेमा की सीनियर अभिनेत्री शबाना आजमी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी जिंदगी के कुछ यादगार पलों को अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करती रहती हैं। सोमवार को अभिनेत्री ने अपने बचपन के दिनों की एक अनदेखी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की।
पोस्ट की गई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में शबाना बच्चों के एक ग्रुप के साथ बैठी नजर आ रही हैं। वहीं, सभी बच्चे कैमरे की तरफ देखते हुए मुस्करा रहे हैं।
अभिनेत्री ने तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "यह तस्वीर मुझे कल सज्जाद जहीर की पोती ने भेजी। यह 1955 की तस्वीर है, जो रेड फ्लैग हॉल में हमारे साथ बिताए गए दिनों की याद दिलाती है।"
अभिनेत्री की इस तस्वीर को उनके चाहने वालों का काफी प्यार मिल रहा है। वहीं, इंडस्ट्री से जुड़े उनके दोस्त भी कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। दिया मिर्जा ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी, जबकि दिव्या दत्ता ने लिखा, "ये शरारती बच्ची कितनी प्यारी है।"
- Details
मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने इस खबर की पुष्टि की है।
कल होगा अंतिम संस्कार
बीते दिन शनिवार को आशा भोसले के तबीयत बिगड़ने की खबर आई। गायिका की पोती जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उनका हेल्थ अपडेट साझा करते हुए लिखा था, ‘अत्यधिक थकावट और सीने में संक्रमण के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी निजता का सम्मान करें। उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा'।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






