- Details
मुंबई: अभिनेत्री पूजा भट्ट हिंदी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार हैं। गुरुवार को उन्होंने अपनी मां किरण भट्ट को याद करते हुए उनके साथ पुरानी तस्वीर पोस्ट की।
तस्वीर में भाई राहुल भी आए नजर
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में मां के साथ तस्वीर पोस्ट की। बचपन की इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में पूजा चेक वाली शर्ट पहने और बालों की चोटी बनाए मां के बगल में नजर आ रही हैं। वहीं किरण भट्ट पूजा के छोटे भाई राहुल भट्ट को गोद में लिए हुए हैं।
किरण भट्ट, जो पूजा भट्ट की मां और फिल्म निर्माता महेश भट्ट की पहली पत्नी थीं, अपनी जिंदगी का ज्यादातर लाइमलाइट से दूर ही रहीं। लाइमलाइट से दूर रहने वाली किरण एक अनाथालय में पली-बढ़ी थीं और उनकी वास्तविक प्रेम कहानी मशहूर फिल्म 'आशिकी' का मुख्य प्रेरणा स्रोत रही है।
- Details
मुंबई: अभिनेता बॉबी देओल स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जिस पर डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करने के बाद दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाया जाता है और वह जेल पहुंच जाता है।
महज ढाई मिनट के ट्रेलर में बॉबी का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे देख फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। बॉबी फिल्म में स्मार्ट, आकर्षक और अपने किरदार के इर्द-गिर्द फैले पागलपन के साथ पूरी तरह से तालमेल बिठाते हुए नजर आते हैं।
बॉबी एक ऐसे मशहूर सितारे का किरदार निभा रहे हैं, जिसकी शोहरत की चमक अब धीरे-धीरे फीकी पड़ने लगती है। स्टेज पर वह बेहद नखरेबाज और घमंडी दिखता है लेकिन असल जिंदगी में बेहद अकेला होता है।
- Details
मुंबई: अभिनेत्री जाह्नवी कपूर इन दिनों बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पेद्दी' को लेकर चर्चा में हैं। सोमवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसके बाद से अभिनेत्री को काफी सराहना मिल रही है। इसी बीच, मंगलवार को अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने उनकी जमकर प्रशंसा की।
शिखर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रेलर शेयर करते हुए जाह्नवी को 'रियल और रील लाइफ की डॉन' बताया। उन्होंने लिखा, "जाह्नवी कपूर रील और रियल लाइफ में लेडी डॉन हैं। राम चरण बहुत अच्छे हैं। आप दोनों की फिल्म का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है।" वहीं, जाह्नवी ने भी शिखर की पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीपोस्ट किया और साथ में कई हार्ट इमोजी शेयर किए।
बता दें कि जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि, दोनों ने कभी भी आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि नहीं की है कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
- Details
मुंबई: अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक 5 फुट लंबा ‘धामन’ सांप यानी इंडियन रैट स्नैक रेंगता हुआ मिला। इस घटना से परिसर में हड़कंप मच गया। हालांकि, इस सांप से इंसानों को कोई खतरा नहीं होता।
ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल ने तुरंत स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट विक्की दुबे को सूचना दी।
विक्की दुबे मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी बरतते हुए सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़कर बाहर निकाल लिया। पूरे ऑपरेशन के दौरान किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।
मामले की जानकारी बांद्रा वेस्ट पुलिस स्टेशन और वन विभाग के कंट्रोल रूम को भी दी गई। पुलिस स्टेशन में इस घटना की आधिकारिक डायरी एंट्री भी कर ली गई है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






