ताज़ा खबरें
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस

मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उस्ताह बना हुआ था। सोमवार को मेकर्स ने इसका धमाकेदार टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर गाना शेयर करते हुए लिखा, "इस जंगल में अब दहाड़ भी होगी और शोर भी होगा। 'वेलकम टू द जंगल' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है।"

फिल्म के आइकॉनिक टाइटल ट्रैक को बिल्कुल नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया गया है। गाने में 'वेलकम' का म्यूजिक इस्तेमाल करने के साथ-साथ कुछ मशहूर डायलॉग भी शामिल किए गए हैं। टाइटल ट्रैक की शुरुआत में ही अक्षय, नाना पाटेकर के मशहूर डायलॉग को दोहराते नजर आते हैं, "आलू लेलो, कांदे लेलो..."। इसके अलावा, गाने के आखिर में अक्षय का एक और बेहद लोकप्रिय डायलॉग 'मिरेकल-मिरेकल' भी सुनाई देता है।

वहीं, गाने ने सभी स्टार्स के बीच केमेस्ट्री सभी को गुदगुदा रही है। इसमें जॉनी लिवर और नाना पाटेकर की नोक-झोक देखने को मिलती है। वहीं, रवीना और सुनील शेट्टी का खास अंदाज इसे और भी ज्यादा मजेदार बना रहा है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख