ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

इंफाल: त्रिपुरा के धलाई जिले के कमालपुर क्षेत्र में बुधवार को एक ईंट भट्ठे की चिमनी गिरने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला प्रशासन के एक अधिकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब भट्ठा चालू था। चिमनी अचानक ढहने से वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन एवं आपात सेवा, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मलबे से तीन शव बरामद किए गए, जबकि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मृतकों की पहचान सुभल देबनाथ (55) और पिंकू शिल (37), दोनों त्रिपुरा के निवासी, और अनिल गौतम (49), उत्तर प्रदेश के निवासी के रूप में हुई है। चौथे की पहचान की जा रही है। घायलों में से दो झारखंड के निवासी हैं। चार में से तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए अगरतला स्थित सरकारी गोविंद बल्लभ पंत मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेफर किया गया है।

अगरतला: त्रिपुरा में 5 सितंबर को बोक्सानगर और धानपुर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी को जीत मिली है। बोक्सानगर और धानपुर सीटों पर हुए चुनाव के लिए शुक्रवार को वोटों की गिनती संपन्न हुई। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दोनों ही सीटें बीजेपी के खाते में गई हैं। दोनों सीटों पर बीजेपी और विपक्षी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-मार्क्सिस्ट (सीपीआई-एम) के बीच मुकाबला था।

दरअसल, बोक्सानगर और धनपुर सीट पर टिपरा मोथा और कांग्रेस के तौर पर दो अन्य विपक्षी पार्टियों ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। बीजेपी की तरफ से तफ्फजल हुसैन बोक्सानगर में और बिंदू देबनाथ धानपुर में चुनावी मैदान में थे। वहीं, सीपीआई-एम ने बोक्सानगर में मिजान हुसैन और धानपुर में कौशिक चंदा को मैदान में उतारा था। शुरुआत में दोनों सीटों पर थोड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन जल्द ही नतीजे बीजेपी की ओर शिफ्ट होने लगे।

अगरतला: कथित रिश्ते को लेकर त्रिपुरा में एक पुरुष और एक महिला को शनिवार को बिजली के खंभे से बांध दिया गया और घंटों तक सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। आदमी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं, जबकि महिला 20 साल की है जो अपने चचेरे भाई और भाभी के साथ रहती है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में एक बुजुर्ग महिला युवती के बाल खींचती दिख रही है और उसे बार-बार मार रही है। साथ ही एक शख्स को उसके साथ उसी बिजली के खंभे से बांधा गया है। वहीं, आसपास लोग खड़ हुए नज़र आ रहे हैं। लेकिन कोई मदद करता नहीं दिख रहा है। घटना दक्षिण त्रिपुरा जिले के बेलोनिया शहर की है।

कथित तौर पर विवाहित व्यक्ति का उसी इलाके की 20 वर्षीय युवती के साथ 'अवैध संबंध' चल रहा था। स्थानीय लोगों ने शनिवार की सुबह उन्हें एक साथ पकड़ लिया और उन्हें खंभे से बांध दिया। बाद में पुलिस पहुंची और पीड़ितों को छुड़वाया।

अगरतला: त्रिपुरा विधानसभी की कार्यवाही में बाधा डालने को लेकर पांच विधायकों को दिन भर के लिए निलंबित किया गया। जिसके विरोध में विपक्ष दलों ने सदन से वाॅक आउट किया। सदन के स्पीकर विश्वाबंध सेन ने सीपीआई (एम) विधायक नयन सरकार, कांग्रेस के सुदीप रॉय बर्मन और तीन टिपरा मोथा विधायक को सदन में अशांति फैलाने के लिए एक दिन के लिए निलंबित किया है।

टिपरा मोर्था के तीन निलंबित विधायकों में बृस्वकेतु देबबर्मा, नंदिता रियांग और रंजीत देबबर्मा का नाम शामिल है। विधानसभा अध्यक्ष के इस फैसले का विरोध करते हुए विपक्षी दलों के विधायक सदन से बाहर चले गए।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख