- Details
नई दिल्ली: रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने बुधवार को कहा कि देश में करीब 1000 रेलवे स्टेशनों का विकास 'आदर्श' स्टेशन के रूप में किया गया है, जहां स्वच्छ पेयजल, शौचालय, भोजनालय, वेटिंग रूम जैसी सुविधाएं तैयार की गई हैं। लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में रेल मंत्री ने कहा, 'आदर्श रेलवे स्टेशनों के विकास का कार्य 2009-10 में शुरू किया गया था। आदर्श रेलवे स्टेशन योजना के तहत 1052 की पहचान की गई थी, जिसमें 2014-15 तक 946 स्टेशनों का विकास कर दिया गया है। प्रभु ने कहा कि आदर्श स्टेशनों पर सुविधाओं के विकास का विषय की समीक्षा सतत प्रकिया है और इसकी नियमित रूप से निगरानी की जाती है।
- Details
नई दिल्ली: सरकार ने बुधवार को बताया कि 199 किलोमीटर तक यात्रा करने के लिए अनारक्षित (जनरल) ट्रेन टिकट खरीदने के तीन घंटे बाद वैध नहीं होगी और इस बारे में रेलवे का नया नियम एक मार्च से प्रभावी होगा। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि 199 किलोमीटर तक अनारक्षित टिकट की यात्रा मूल स्टेशन से यात्रा शुरू होने के तीन घंटे के भीतर या गंतव्य के लिए रवाना होने वाली पहली ट्रेन..दोनों में से जो बाद में हो, उसके बाद वैध नहीं होगी। उन्होंने कहा कि 199 किलोमीटर तक अनारक्षित टिकटों के संबंध में रिटर्न यात्रा की सुविधा वापस ली जा रही है।
- Details
नई दिल्ली: एनडीए सरकार के सत्ता में आने के बाद पिछले 20 माह में पेट्रोल के दाम 16 प्रतिशत घटकर 60 रुपये प्रति लीटर पर आए हैं, जबकि इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम दो-तिहाई तक गिर चुके हैं। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा मई, 2014 में अंतरराष्ट्रीय बाजार से कच्चे तेल का भारतीय खरीद मूल्य 106.85 डॉलर प्रति बैरल था, जो कि इस महीने 29.80 डॉलर प्रति बैरल पर है। दूसरी तरफ मई 2014 में जब बीजेपी सरकार सत्ता में आई थी, पेट्रोल का दाम 71.41 रुपये प्रति लीटर था। अब यह 59.95 रुपये लीटर है। इसी प्रकार डीजल का खुदरा मूल्य दिल्ली में 55.49 रुपये लीटर था, जो अब 44.68 रुपये प्रति लीटर है। प्रधान ने बताया कि मई, 2014 से अब तक सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 12 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 13.77 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है।
- Details
बीजिंग: अब बीजिंग दुनिया में अरबपतियों की नई राजधानी हो गई है। उसने न्यूयॉर्क को पीछे छोड़ दिया है। शंघाई की मासिक पत्रिका हुरन का प्रकाशन करने वाली कंपनी के अनुसार चीन की राजधानी ने 95 अरबपतियों के मुकाबले 100 का आंकड़ा हासिल कर न्यूयॉर्क को पछाड़ दिया है। यह अध्ययन इन रपटों के कुछ महीनों बाद आया है। इसमें कहा गया है कि चीन में अरबपतियों की संख्या अब अमेरिका से अधिक है। इसमें इस बात का उल्लेख किया गया है कि चीन के अमीर लोग शेयर बाजार में जोरदार गिरावट और अर्थव्यवस्था में सुस्ती के बावजूद संपदा का सृजन कर रहे हैं। हुरन के संस्थापक रूपर्ट होगेवर्फ ने कहा कि उनकी संपदा की गणना 15 जनवरी के शेयर मूल्यों के हिसाब से की गई है इस लिहाज से इसमें चीन के बाजार में पिछले छह माह के दौरान दर्ज 40 प्रतिशत गिरावट को शामिल किया गया है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






