- Details
नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच वित्त वर्ष 2016-17 का आम बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था गंभीर संकट में है, वित्तीय बाजार आहत हैं और व्यापार संकुचित हुआ है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार पर 2016-17 में सातवें वेतन आयोग और ओआरओपी खर्च का अतिरिक्त बोझ आएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकारी लाभ सिर्फ जरूरतमंदों को मिले, इसके लिए सरकार कानून बनाएगी। उन्होंने कहा कि वैश्विक निर्यात में गिरावट के बावजूद 2015-16 में वद्धि दर बढ़कर 7.6 प्रतिशत पर पहुंच गई है। हमारी बाहरी स्थिति मजबूत है। चालू खाते का घाटा घटकर 14.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। यह जीडीपी के 1.4 प्रतिशत के बराबर होगा। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि उपभोक्ता थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति पिछली साल के तीन साल में 9.4 प्रतिशत रही। यह अब घटकर 5.5 प्रतिशत पर आ गई है। उन्होंने कहा कि बजट नौ क्षेत्रों- कषि क्षेत्र, ग्रामीण ढांचा, सामाजिक क्षेत्र, शिक्षा एवं कौशल विकास, जीवनस्तर में सुधार, वित्तीय क्षेत्र, कारोबार सुगमता और कर सुधारों पर केंद्रित है। जेटली ने कहा कि हमें ढांचागत सुधारों कें जरिये अपनी बचाव क्षमता को मजबूत करना होगा।
- Details
नई दिल्ली: महज 251 रुपये में स्मार्ट फोन देने का वादा करने वाली नोएडा की कंपनी रिंगिंग बेल्स ने अपने दावों के नकारात्मक आकलनों को देखते हुए ग्राहकों के पैसे वापस करने शुरू कर दिए हैं। रिंगिंग बेल्स के निदेशक मोहित गोयल ने बताया, 'हमें लेकर आसपास बहुत ज्यादा नकारात्मकता थी, इसलिए हमने फोन देने के बाद ही अपने ग्राहकों से पैसे लेने का फैसला किया है। जिन्होंने फोन बुक करने के लिए पैसे दिए हैं, हम उन्हें वापस लौटा रहे हैं और हम 'कैश ऑन डिलिवरी' का विकल्प दे रहे हैं।' करीब 30,000 लोगों ने फोन के बुकिंग के पैसे दिए हैं और सात करोड़ से ज्यादा लोगों ने इसके लिए पंजीकरण कराया है। इसके धन का भुगतान सीसीएवेन्यू और पेयूबिज के माध्यम से हुआ है। गोयल ने कहा, 'हम शुरुआत में ग्राहकों का पैसा नहीं चाहते हैं। हमारी परियोजना के लिए हमारे पास निवेशक हैं। मूल्य को तर्कपूर्ण ठहराने के लिए बिजनेस मॉडल है।
- Details
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो अपनी एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर एक मार्च से माल ढुलाई करेगी। यह लाइन इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जोड़ती है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारी ने कहा कि परीक्षण के तौर पर सेवा तीन महीने के लिए एक मार्च से शुरू होगी और अगर इसको लेकर अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है तो दीर्घकालीन व्यवस्था के लिए निविदा जारी की जाएगी। इसके जरिये केवल जल्दी खराब नहीं होने वाले सामान तथा ई-कॉमर्स वेबसाइट की वस्तुओं की ढुलाई होगी। इसके लिए डीएमआरसी ने विशेषीकृत कार्गो एजेंसी के साथ सहमति पत्र पर दस्तखत किए हैं। एक अधिकारी ने कहा कि यह पहला मौका है जब देश की कोई मेट्रो लाइन का उपयोग माल ढुलाई के लिए किया जाएगा। बयान के अनुसार इस पहल से सड़कों पर माल ढुलाई वाले वाहनों में कमी आएगी और फलस्वरूप जीवाश्म ईंधन का कम उपयोग होगा और कार्बन उत्सर्जन कम होगा।
- Details
नई दिल्ली: पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) विनोद राय को बैंक बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) का पहला चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह ब्यूरो सरकार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में शीर्ष स्तर की नियुक्तियों पर सुझाव देगा और अन्य मुद्दों के साथ-साथ बैंकों के फंसे कर्ज की समस्या के निदान के बारे में भी सलाह देगा। आईसीआईसीआई बैंक के पूर्व संयुक्त प्रबंध निदेशक एचएन सिनोर, बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनिल के खंडेलवाल, रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की पूर्व प्रमुख रूपा कुडवा को ब्यूरो का सदस्य नियुक्त किया गया है। सरकार ने एक बयान में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्तीय सेवा विभाग के बैंक बोर्ड ब्यूरो के गठन प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ब्यूरो के अंशकालिक चेयरमैन-सदस्यों के अलावा पदेन अधिकारियों की नियुक्ति को भी मंजूरी दी गई है। यह नियुक्ति दो साल के लिए की गई है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






