- Details
नई दिल्ली: गैरकानूनी धन संग्रह योजनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने इस साल अब तक 40 से अधिक कंपनियों पर शिकंजा कसा है जिन्होंने जनता से करीब 1,500 करोड़ रुपए जुटाए। सेबी ने पाया कि ज्यादातर कंपनियों ने बिना सार्वजनिक पेशकश मानदंडों का अनुपालन किए निवेशकों को तरजीही शेयर और गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर की पेशकश कर धन जुटाया। सार्वजनिक पेशकश मानदंड के तहत कंपनियों को अपनी प्रतिभूतियों को सूचीबद्ध करना होता क्योंकि हर कंपनी को 50 से अधिक लोगों को शेयर जारी करना होता है। उन्हें अन्य चीजों के अलावा मसौदा पेश करना होना है लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने गैरपंजीकृत सामूहिक निवेश योजनाओं के जरिए धन जुटाए। सेबी के आंकड़ों के मुताबिक 2016 की शुरआत से लेकर अब तक बाजार नियामक ने कुल 43 कंपनियों खिलाफ कर्रवाई की है।
- Details
चेन्नई: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने कहा कि पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने ‘निहित स्वार्थ’ वालों के विरोध के बाद प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना को स्थगित करके गलती की। अपनी पुस्तक ‘स्टैंडिंग गार्ड, वन इयर इन ऑपोजिशन’ के विमोचन पर उन्होंने कहा, ‘हमने डीबीटी को स्थगित किया क्योंकि निहित स्वार्थ वाले लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया था और एक समिति का गठन किया गया।’ वहां मौजूद लोगों द्वारा अर्थव्यवस्था पर पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि, समिति ने नयी (भाजपा) सरकार को सौंपी गयी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि स्थगन के लिए कोई तर्क नहीं है और वह विस्तार चाहती थी, और अब ‘उसे पूरे देश में लागू कर दिया गया है।’
- Details
बेलागावी (कर्नाटक): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में अगर कोई उम्मीद की किरण है, तो वह भारत है और उनकी सरकार गरीब और गांवों की जिंदगी में आमूल चूल बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी एक किसान रैली को संबोधित कर रहे थे। इस रैली का आयोजन किसानों तक पहुंचने की बीजेपी की पहल के तहत किया गया। पीएम मोदी ने कहा, आज इस बात पर सहमति है कि अगर वैश्विक अर्थव्यवस्था में उम्मीद की कोई किरण है, तो भारत है। इस बारे में उन्होंने विश्वबैंक और आईएमएफ सहित विभिन्न वैश्विक रेटिंग एजेंसियों की रेटिंग का हवाला दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि चाहे विश्व बैंक हो या आईएमएफ या विश्व की रेटिंग एजेंसी, ये सभी एक ही स्वर में कह रहे हैं कि अगर किसी एक देश को उम्मीद की किरण कहा जा सकता है तो वह उम्मीद की किरण भारत है।
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ में शनिवार को सोने की खदान की नीलामी की गई। देश में सोने के खदान की यह पहली नीलामी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि देश में सोने की खदान की पहली नीलामी छत्तीसगढ़ राज्य में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इसमें बाघमारा (सोनाखान) गोल्ड माइन्स का सफलतापूर्वक ई-ऑक्शन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आईबीएम विक्रय मूल्य रुपये 74,712 प्रति ट्राय ऑन्ज का 12.55 प्रतिशत बोली लगाकर, यह खान मेसर्स वेदान्ता लिमिटेड द्वारा प्राप्त किया गया है। इस खान की नीलामी से छत्तीसगढ़ राज्य को प्रचलित रॉयल्टी इत्यादि की आय के अतिरिक्त लगभग 81.39 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्राप्त होगी। राज्य सरकार के खनिज संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार बाघमारा सोने की खदान के विकास से भारत में सोने के आयात में कमी आ सकती है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






