- Details
नई दिल्ली: वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने आज (शनिवार) कहा कि आगामी बजट आम जनता पर केंद्रित होगा जिसमें कृषि, रोजगार सृजन तथा गरीबी उन्मूलन पर खास ध्यान दिया जायेगा। एनडीए सरकार का यह दूसरा पूर्ण बजट होगा जिसे 29 फरवरी को संसद में पेश किया जाएगा। सिन्हा ने कहा, ‘हम वित्त मंत्रालय में बजट तैयार करने के लिये काफी मेहनत कर रहे है ताकि वास्तव में गरीबी उन्मूलन किया जा सके, हमारे किसान समृद्ध होंगे, युवाओं के लिये बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन हो और देश के सभी नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर हो।’ वित्त मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनल पर अपने बजट पूर्व संदेश में मंत्री ने कहा कि बजट भविष्य पर नजर रखते हुये आगे बढ़ने वाला होगा। सिन्हा ने कहा कि बजट यह सुनिश्चित करेगा कि उतार-चढ़ाव वाले वैश्विक माहौल में भारत स्थिरता और वृद्धि वाला क्षेत्र बना रहे। वित्त मंत्री अरूण जेटली की बजट टीम में सिन्हा, वित्त सचिव रतन वाटल, आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास, राजस्व सचिव हसमुख अधिया, विनिवेश सचिव नीरज गुप्ता तथा वित्त सेवा सचिव अंजली छिब दुग्गल शामिल हैं।
- Details
नई दिल्ली: सरकार ने छह राज्यों पंजाब, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और ओड़िशा के लिये 6,000 करोड़ रपये की आठ राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दे दी। इन परियोजनाओं की मंजूरी के साथ सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा इस महीने 34,000 करोड़ रुपये के निवेश वाली 37 परियोजनाओं की अब तक मंजूरी दी जा चुकी है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग सचिव संजय मित्रा ने कहा, ‘मंत्रालय ने 350 किलोमीटर लंबाई की आठ परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इस पर कुल 6,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी।’ उन्होंने कहा कि इनमें से छह का क्रियान्वयन ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) तरीके से तथा दो को हाइब्रिड एन्यूटी तरीके से किया जाएगा। हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण तथा बनाओ चलाओ और सौंप दो का मिला-जुला रूख है।
- Details
नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में यदि पर्याप्त पूंजी नहीं डाली गई तो मुनाफा प्रभावित होने से उनके ऋण प्रोफाइल पर दबाव पड़ सकता है। यह बात शुक्रवार को फिच रेटिंग्स ने कही। फिच ने कहा कि नुकसान को देखते हुए प्रणाली के लिए 140 अरब डॉलर की पूंजी अनिवार्यता का पुनर्आकलन करना है। फिच ने कहा, ‘भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के कई बैंकों का एकल ऋण प्रोफाइल दबाव में आ जाएगा यदि पूंजी पर्याप्तता के लिए अर्थपूर्ण पहलें नहीं की गईं।’
- Details
नई दिल्ली: अपनी लॉन्चिंग के पहले दो दिनों में ही देशभर में तहलका मचा चुके सबसे सस्ते 'फ्रीडम 251' स्मार्टफोन की रिकॉर्ड तोड़ बुकिंग हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले दो दिनों में ही यह स्मार्टफोन खरीदने के लिये पांच करोड़ रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। गौरतलब है कि 17 फरवरी को यह स्मार्ट फोन लॉन्च किया गया था। बंपर रजिस्ट्रेशन के चलते ग्राहकों को कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में सर्फिंग से वेबसाइट तकनीकी खामियों का शिकार हो चुकी है। फोन की कीमत को लेकर उठ रहे सवालों के बीच कंपनी ने कीमत कम होने के कारणों का भी खुलासा किया है। फ्रीडम 251 बनाने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स के प्रेसिडेंट अशोक चड्ढा ने इस हैंडसेट के पीछे छुपे बिजनेस मॉडल को समझाते हुए कहा, ‘फोन पर किसी तरह की सरकार की सब्सिडी नहीं है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






