ताज़ा खबरें
प्रयागराज में बुलडोजर एक्शन को सुप्रीम कोर्ट ने अमानवीय-अवैध बताया
अमेरिका ने भारत को दी कृषि उत्पादों पर 100 फीसद टैरिफ की धमकी

नई दिल्ली: गोवा से लगभग 102 समुद्री मील दक्षिण पश्चिम में एक कंटेनर मालवाहक व्यापारिक जहाज में भीषण आग लग गई। जहाज मुंद्रा से कोलंबो (श्रीलंका) जा रहा था।

घटना की सूचना मिलने पर भारतीय तटरक्षक बल ने तुरंत आईसीजी जहाज को अधिकतम गति से संकटग्रस्त जहाज की ओर बढ़ने के लिए मोड़ दिया। साथ ही आईसीजी डोर्नियर विमान से हवाई निगरानी की।

बताया जा रहा है कि जहाज अंतरराष्ट्रीय समुद्री खतरनाक सामान (आईएमडीजी) माल ले जा रहा है और व्यापारी जहाज के अगले हिस्से में विस्फोट हो रहे हैं। आईसीजी का जहाज इलाके में पहुंच गया है और समुद्र और खराब मौसम की स्थिति के बावजूद अग्निशमन अभियान चला रहा है।

बता दें कि यह अभियान आईसीजी के तीन जहाज सुजीत, सचेत और सम्राट द्वारा संचालित किया जा रहा है। शुक्रवार को कर्नाटक के कारवार के पास एक मालवाहक जहाज में आग लग गई थी। तीनों जहाज लगभग 12 घंटे से अधिक समय तक लगातार आग को बुझाने और अधिक फैलने से रोकने का प्रयास कर रहे है।

सुजीत, सचेत और सम्राट 12 घंटे से तैनात

भारतीय तटरक्षक बल ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि, 'भारतीय तटरक्षक बल के जहाज सुजीत, सचेत और सम्राट 12 घंटे से अधिक समय से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि आग को फैलने से रोका जा सके। 20 जुलाई को सुबह 7 बजे तक गोवा से आईसीजी डोर्नियर विमान जहाज का हवाई आकलन कर रहा है, साथ ही कोच्चि से एक अतिरिक्त विमान खोज और बचाव के लिए तैनात है। ईटीवी वाटर लिली 19 जुलाई को मुंबई से रवाना हुई और 21 जुलाई तक घटनास्थल पर पहुंच गई थी।'

मालवाहक जहाज का चालक दल दहशत में था। आईसीजी जहाज ने उनको सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया है। इसके अतिरिक्त अग्निशमन प्रयासों को बढ़ाने के लिए गोवा से दो आईसीजी जहाजों को रवाना किया गया है।

 

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख