ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

कोयंबटूर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय की यात्रा के विरोध में विभिन्न छात्र संघों और दलित संगठनों के करीब 150 कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और काले झंडे दिखाए। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या की घटना को लेकर मोदी और दत्तात्रेय के खिलाफ नारे लगाए। पुलिस ने बताया कि वे केंद्रीय श्रम मंत्री को वेमुला की मौत के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे थे और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। गौरतलब है कि मोदी आज यहां एक वैश्विक आयुर्वेद सम्मेलन में शिरकत करने के लिए कोझिकोड पहुंचे बाद में वह शहर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और एक ईएसआई मेडिकल कालेज का शुभारंभ करेंगे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख