- Details
चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता और द्रमुक के कोषाध्यक्ष एमके स्टालिन ने शनिवार को उन खबरों को खारिज कर दिया कि उनके पिता तथा पार्टी प्रमुख करुणानिधि के साथ मतभेद हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रतिद्वंद्वी अन्नाद्रमुक पर द्रमुक कार्यकर्ताओं के बीच भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया। स्टालिन ने राज्य के वित्त मंत्री ओ पन्नीरसेल्वम के इस दावे को 'अभद्र आरोप' बताया कि व्हीलचेयर पर आश्रित करुणानिधि के विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए पर्याप्त सुविधाओं की द्रमुक की मांग उनके तथा स्टालिन के बीच समस्या के कारण है। स्टालिन ने एक बयान में कहा कि पन्नीरसेल्वम पिता और पुत्र के बीच मतभेद होने का दावा कर पार्टी और परिवार में भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रहे है। यह उनके मंत्री पद को शोभा नहीं देता। उन्होंने ब्योरा दिए बिना कहा कि पन्नीरसेल्वम इस प्रकार के बयान नहीं देते 'लेकिन उन्हें ऐसा करने के लिए विवश किया गया है।'
- Details
चेन्नई: केन्द्र पर परोक्ष निशाना साधते हुए द्रमुक के वरिष्ठ नेता करूणानिधि ने सोमवार को कहा कि दशकों पहले राज्य में हिन्दी के खिलाफ हुए बड़े आंदोलनों की तर्ज पर संस्कृत के खिलाफ बड़े आंदोलन के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मैं इस समय यह कहना चाहूंगा कि कोई भी हिन्दी थोपने के खिलाफ हुए बड़े आंदोलन की तरह संस्कृत के खिलाफ बड़े आंदोलन के लिए जिम्मेदार नहीं होना चाहिए।’
- Details
चेन्नई: तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने कावेरी डेल्टा के किसानों के लिए 54.65 करोड़ रूपए के पैकेज की घोषणा की ताकि पैदावार ज्यादा हो और अल्पकालिक ‘कुरूवई’ धान की खेती में बढ़ोत्तरी हो। इस पैकेज में आधुनिक उपकरणों के इस्तेमाल के लिए 4,000 रूपए प्रति एकड़ की सब्सिडी भी शामिल है। एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, जयललिता ने कहा कि तंजौर, तिरूवरूर और नगापत्तनम सहित कावेरी डेल्टा के छह जिलों में कृषि के लिए पिछले चार साल की तरह 12 घंटे बिजली दी जाएगी। करीब 40 करोड़ रूपए में से 4,000 रूपए प्रति एकड़ के हिसाब से सब्सिडी ऐसे किसानों के बैंक खातों में सीधे डाल दी जाएगी जो कुरूवई की खेती करते हैं। एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद जयललिता ने पैकेज की घोषणा की। इस बीच, जयललिता ने मांग की है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई ताजा बढ़ोत्तरी वापस ली जाए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफे से जरूरी वस्तुओं की कीमतों में उछाल आएगा। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘मैंने कई बार कहा है कि तेल कंपनियों की ओर से अपनाई जाने वाली मूल्य निर्धारण नीति गलत है। इस गलत नीति के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई गई हैं।’ जयललिता ने कहा कि रूपए और अमेरिकी डॉलर की विनिमय दर के आधार पर महीने में दो बार ईंधन की कीमतें तय करने की नीति सही नहीं है।’
- Details
नई दिल्ली: सरकार ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण में 3,770 करोड़ रूपए की लागत से नौ किलोमीटर से ज्यादा विस्तार के प्रस्ताव को आज (बुधवार) मंजूरी दे दी। सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में वाशेरमनपेट से विमकोनगर तक बन रही चेन्नई मेट्रो रेल चरण-एक परियोजना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।’ उसमें कहा गया है, ‘कुल 3,770 करोड़ रूपए की लागत से 9.051 किलोमीटर की लंबाई इसमें शामिल है।’ इस परियोजना को मार्च 2018 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसे मौजूदा विशेष उपयोग वाहन (एसपीवी) चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड के तहत पूरा किया जाएगा, जिसमें केन्द्र और तमिलनाडु सरकार 50-50 प्रतिशत की भागीदार हैं। कुल परियोजना लागत में से भारत सरकार की हिस्सेदारी 713 करोड़ रूपए जबकि राज्य सरकार की भागीदारी 916 करोड़ रूपए होगी। राज्य सरकार की लागत में भूमि और पुनर्वास संबंधी 203 करोड़ रूपए की लागत भी शामिल है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






