- Details
नई दिल्ली: 'क्या सरकार मुझे बचाएगी? मुझे सुरक्षा की जरूरत है, मेरी जिंदगी को खतरा है' संसद में सोमवार को यह बात कहते हुए तमिलनाडु की सांसद शशिकला पुष्पा रो पड़ीं. तमिलनाडु की सीएम और एआईएडीएमके सुप्रीमो जयललिता ने हाल में पार्टी की छवि गिराने के आरोप में उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है. दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रतिद्वंद्वी पार्टी डीएमके के सांसद टी. शिवा के साथ विवाद के बाद की गई यह कार्रवाई पुष्पा को अप्रत्याशित लग रही है. विवाद के बाद दोनों सांसदों को शनिवार को फ्लाइट से बाहर कर दिया गया था. राज्यसभा में उन्होंने शिकायती लहजे में कहा, 'मुझे संसदीय पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया जा रहा है.' इस बीच एआईएडीएमके प्रमुख जयललिता की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पुष्पा को पार्टी को शर्मसार करने के लिए एआईएडीएमके से हटाया गया है. 40 साल की पुष्पा और डीएमके सांसद शिवा एक ही फ्लाइट में जाने वाले थे और दोनों के बीच सिक्युरिटी चेक के समय तीखी बहस हुई थी. किसी को भी यह निश्वित रूप से पता नहीं है कि दोनों के बीच बहस का कारण क्या था क्योंकि दोनों के बीच तमिल में बहस हुई थी. लेकिन अगले ही क्षण पुष्पा को शिवा की ओर बढ़ते हुए और हाथ-पैर से हमला करते हुए देखा गया.३ इस दौरान डीएमके नेता अपना बचाव करते हुए नजर आए. पुष्पा ने बाद में अपने बचाव में कहा कि शिवा की ओर से एआईएडीएमके नेता जयललिता को अपशब्द कहने पर उन्होंने यह प्रतिक्रिया व्यक्त की.
- Details
चेन्नई: बंगाल की खाड़ी के ऊपर लापता हुए एएन-32 विमान की तलाश आज दूसरे दिन भी जारी है। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर बड़े स्तर पर शुरू किए गए इस तलाश अभियान की निगरानी करने के लिए चेन्नई पहुंच गए हैं। उन्होंने तलाशी अभियान का हवाई सर्वेक्षण किया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि तलाश पूरे जोरों से जारी है और अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर के लिए रवाना हुआ भारतीय वायुसेना का परिवहन विमान कल लापता हो गया था। इस विमान में चार अधिकारियों समेत 29 लोग सवार थे। एएन-32 विमान ने चेन्नई के ताम्बरम से सुबह साढ़े आठ बजे उड़ान भरी थी और उसके 16 मिनट बाद उससे आखिरी बार संपर्क किया गया था। यह विमान दोबारा ईंधन भरे बगैर चार घंटों तक उड़ सकता है। भारतीय वायुसेना, नौसेना और तटरक्षक बल ने व्यापक खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया है, जिसमें एक पनडुब्बी, आठ विमान और 13 पोत लगाए गए हैं। इस विमान में सवार 29 लोगों में दो पायलटों और एक नेविगेटर समेत चालक दल के छह सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा, एक अधिकारी समेत वायुसेना से 11 कर्मचारी, थलसेना से दो कर्मचारी, तटरक्षक बल से एक कर्मचारी और नौसेना से 9 कर्मचारी शामिल हैं। परिजनों को सूचना का इंतजार लापता लोगों के परिजन काफी चिंतित हैं और वह खोज अभियान से कुछ सूचना प्राप्त होने का इंतजार कर रहे हैं। लापता लोगों में नाड के चार्जमैन सांबामूर्ति, आयुध फिटर प्रसाद बाबू, नागेंद्र राव, सेनापति, महाराणा, चिन्ना राव और मल्टी टास्किंग कर्मचारी श्रीनिवास राव शामिल है।
- Details
चेन्नई: तमिलनाडु में 16 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले तिरुपुर में चुनाव आयोग द्वारा तीन ट्रकों में पकड़े गए 570 करोड़ कैश के मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। मद्रास हाईकोर्ट ने आज (सोमवार) इस मामले की सुनवाई करते हुए सीबीआई को निर्देश दिया कि शिकायत से संबंधित सभी दस्तावेज जब्त करें और इतनी बड़ी मात्रा में नकदी बरामदगी की जांच कर रिपोर्ट कोर्ट में पेश करें। गौरतलब हो कि 16 मई को नोटों के बंडल से भरे हुये तीनों ट्रक को चुनाव आयोग ने पकड़ा था। उसमें कुल 570 करोड़ रुपए कैश थे। चौंकाने वाली बात ये थी कि चुनाव आयोग के दस्ते ने जब इन ट्रकों को रोका था तो ये नहीं रुके था बल्कि भागने लगे। इसी कारण चुनाव आयोग का शक गहराया और फिर आगे जाकर इन ट्रकों को रोका गया। हालांकि ट्रक के ड्राइवरों ने जो काग़ज़ात दिखाएं थे उसके मुताबिक़ ये पैसा कोयंबटूर से विशाखापट्टनम एसबीआई बैंक में जा रहा था। जांच के दौरान इन कागजातों में कई गड़बड़ियां मिलीं थीं। फिर देर शाम तक एसबीआई ने इन पैसों को अपना बताते हुए कहा था कि ये पैसा नियमित ट्रांसफर के तहत भेजा जा रहा था।
- Details
चेन्नई: तमिलनाडु में इंफोसिस की महिला कर्मचारी स्वाति हत्या मामले के मुख्य आरोपी रामकुमार को 18 जुलाई तक आज (सोमवार) न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रामकुमार को सुबह तिरुनेलवेली से चेन्नई लाया गया और सरकारी रोयापेट्टाह अस्पताल में भर्ती कराया गया। एगमोर के 14वें मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट गोपीनाथ ने अस्पताल में रामकुमार का बयान दर्ज किया। मजिस्ट्रेट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गौरतलब है कि पुलिस जब रामकुमार को गिरफ्तार करने गई थी तो उसने गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसके बाद तिरुनेलवेली मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में शनिवार को उसकी सर्जरी की गई। अब उसे यहां रोयापेट्टाह अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष(आईसीयू) में रखा गया है। रामकुमार को अस्पताल के कैदी वार्ड में स्थानांतरित किया जाएगा। चिकित्सकों का एक दल उसके स्वास्थ्य पर नजर बनाए रखेगा और उनकी सलाह पर आरोपी को पुझल केन्द्रीय कारागार भेजने पर फैसला लिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि रामकुमार को कुछ दिनों तक अस्पताल में ही रखा जा सकता है क्योंकि अभी उसके टांके नहीं हटाए गए है। इस बीच चेन्नई पुलिस आरोपी से विस्तृत पूछताछ के लिए आज या कल मजिस्ट्रेट की अदालत में एक याचिका दायर करके उसकी पुलिस हिरासत की मांग करेगी। अस्पताल में रामकुमार की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






