ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

चेन्नई: चुनावी घोषणापत्र के संबंध में आचार संहिता के कथित उल्लंघन पर चुनाव आयोग द्वारा अन्नाद्रमुक और द्रमुक के प्रमुखों क्रमश: जे जयललिता और एम करूणानिधि को नोटिस जारी करने के एक दिन बाद, अन्नाद्रमुक ने जवाब दिया जबकि द्रमुक ने जवाब के लिए और समय मांगा। एक वरिष्ठ चुनाव अधिकारी ने कहा, 'अन्नाद्रमुक का जवाब आया है और द्रमुक ने जवाब के लिए और समय मांगा है। मामला आयोग के सामने विचाराधीन है।' शनिवार को आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन पर जयललिता और करूणानिधि को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा था कि उनकी पार्टियों के चुनावी घोषणापत्रों ने वास्तविक रूप से दिशानिर्देशों को पूरा नहीं किया। नोटिसों में कहा गया था कि पहली नजर में दोनों दलों के घोषणापत्रों ने वास्तविक रूप से आयोग के दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया। आयोग ने अपना रुख साफ करने के लिए उन्हें रविवार शाम पांच बजे तक का वक्त दिया था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख