ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्रीय मंत्री और पंजाब से भाजपा के दलित चेहरे विजय सांपला को आज (शुक्रवार) पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। पंजाब में अगले साल प्रारंभ में विधानसभा चुनाव हैं और राज्य में 32 फीसदी दलित वोट हैं। ऐसे में भाजपा ने दलित वोटों को अपने पक्ष में करने के लिए 55 वर्षीय सांपला पर भरोसा किया है जो बिल्कुल सामान्य पृष्ठभूमि से आते हैं और सालों से अपनी मेहनत से पार्टी में आगे बढ़े हैं। राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) के एक मजबूत ताकत के रूप में उभरने और शिअद-भाजपा सरकार के सत्ता विरोधी लहर से जूझने के मद्देनजर पार्टी नेता को विश्वास है कि उनकी नियुक्ति चुनाव में उसे मदद पहुंचाएगी।

सांपला कमल शर्मा का स्थान लेंगे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख