- Details
खड़गपुर (पश्चिम बंगाल) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाम और कांग्रेस पर आज (रविवार) तीखा निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में साथ आकर और केरल विधानसभा चुनाव में एक-दूसरे के खिलाफ लड़कर बंगालियों के विवेक को 'चुनौती दी है। इस नापाक गठबंधन ने बंगालियों अपमान' किया है। मोदी ने भाजपा के लिए जनता से एक बार समर्थन मांगते हुए तृणमूल कांग्रेस पर यह कहते हुए हमला किया कि सत्ताधारी पार्टी और वाम ने पिछले 40 सालों तक राज्य को 'बर्बाद' किया है। असम में दो दिन चुनाव प्रचार के बाद प्रधानमंत्री ने आज (रविवार) शाम से पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार अभियान का श्री गणेश किया। उन्होंने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वामपंथी और कांग्रेस केरल में एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं, जबकि वे बंगाल में 'पर्दे के पीछे का खेल' खेल रहे हैं और इस तरह से वे राज्य के लोगों के विवेक को चुनौती दे रहे हैं, जिन्हें ज्ञान की देवी का अधिकांश आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि भारत में यदि मां सरस्वती ने अपना अधिकतर आशीर्वाद बरसाया है तो वह बंगाल पर है।
- Details
बर्दवान: पश्चिम बंगाल में बर्दवान जिले के केतुग्राम में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यही नहीं उसके पार्टी समर्थक भाई को भी घायल कर दिया गया। पार्टी ने इस अपराध का आरोप विपक्षी माकपा और कांग्रेस पर लगाया है। अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी सचिन माकड़ ने बताया कि 38 वर्षीय सुबीर घोष की आठ-दस अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। वह यहां विष्णुपुर में पार्टी कार्यालय के बाहर ही बैठा हुआ था। घोष के भाई सुजीत मौके पर उपस्थित थे और उन्हें भी चाकू मारा गया, लेकिन वह बाल-बाल बच गए और उनका कटवा अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके अलावा जिले के ही रैना में तृणमूल कांग्रेस के एक पार्टी कार्यालय को आग लगा दी गई। पुलिस अधीक्षक गौरव शर्मा ने स्पष्ट किया है कि रैना में मराल स्थित पार्टी कार्यालय को आग लगा दी गई और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Details
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा से सवाल किया कि उसने ‘छेड़छाड़ कर बनाए गए’ वे वीडियो कितने पैसे देकर खरीदे हैं जिनमें तृणमूल कांग्रेस के दो नेताओं को ‘रिश्वत’ लेते दिखाया गया है। उन्होंने साथ ही कहा कि इन वीडियो के पीछे मकसद पार्टी को बदनाम करना और 2019 के लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने से रोकना है। ममता ने कहा, ‘ये वीडियो छेडछाड़ कर बनाए गए हैं। मैं संसदीय आचार समिति के बारे में कुछ नहीं कहूंगी। हमारे सांसद कल्याण बनर्जी इसके बारे में बात करेंगे। मैं बस इतना कहूंगा कि ये वीडियो 2014 लोकसभा चुनाव से पहले बनाए गए थे। अब यह 2016 है। ये वीडियो राजनीतिक मकसद से बनाए गए। यह राजनीतिक प्रतिशोध की भावना है। इसका कोई प्रभाव नहीं होगा।’ संसदीय आचार समिति और कलकत्ता उच्च न्यायालय वीडियो की जांच कर रहे हैं।
- Details
कोलकाता: अगले महीने से शुरू हो रहे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में संवेदनशील मतदान केंद्रों की सजीव निगरानी के लिए चुनाव आयोग ‘डिजिटल कैमरे’ लगा रहा है। अतिरिक्त सुरक्षा उपाय के तौर पर चुनाव प्रहरी संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विभिन्न श्रेणियों के चुनाव पर्यवेक्षकों और केंद्रीय सशस्त्र बलों के अलावा वीडियो कैमरे लगाएंगे। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ऐसे मतदान केंद्रों में हमलोग वीडियो कैमरे लगाएंगे जहां से मतदान का सीधा प्रसारण जिला नियंत्रण कक्ष में होगा। इससे हमें जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।’’ अधिकारी ने बताया कि कैमरों की मौजूदगी से मतदान केंद्र में आने वाले सभी लोगों और द्वार पर खड़े लोगों की निगरानी होगी। उन्होंने कहा, ‘‘इससे उपद्रवी लोगों की गतिविधियों को रोकने में मदद मिलेगी, क्योंकि उन्हें पता होगा कि उनपर हमलोग बेहद करीब से नजर रख रहे हैं।’’ राज्य में अबतक ऐसे 14,000 संवेदनशील केंद्रों की पहचान की गई है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






