- Details
कोलकाता: 158 यात्रियों को लेकर हांगकांग से दिल्ली जा रहे एयर इंडिया के एक विमान के इंजन में खराबी आने के बाद उसे देर रात कोलकाता में एहतियात बरतते हुए उतारा गया। एयर इंडिया प्रवक्ता ने बताया कि एआई 315 उड़ान हांगकांग से नयी दिल्ली जा रहा था और रास्ते में पायलट को इंजन में गड़बडी का पता लगा और उन्होंने यहां नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि एहतियात बरतते हुए विमान को यहां करीब रात में आठ बजकर करीब 25 मिनट पर उतारा गया। इंजीनियरों ने तुरंत ही गडबडी की जांच की और कहा कि यह दिल्ली के लिए उडान भरने की स्थिति में नहीं है। सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया और उन्हें दूसरी उड़ान से दिल्ली भेजा जाएगा।
- Details
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज उन्हें चुनौती दी कि नारद पोर्टल की क्लिप में कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए देखे गये तणमूल कांग्रेस के नेताओं को नैतिक आधार पर पार्टी से निकाला जाये। शाह ने सारदा घोटाले में भाजपा और तणमूल कांग्रेस के बीच मिलीभगत के आरोपों को भी खारिज करते हुए कहा कि सीबीआई जांच में समय लग रहा है क्योंकि पश्चिम बंगाल सरकार की बनाई एसआईटी ने पूरे मामले में गड़बड़ी की है। शाह ने कहा, ममता बनर्जी ने पहले भ्रष्टाचार से लड़ने का संकल्प लिया था। ममता दी को नैतिक आधार पर उन पार्टी नेताओं को बाहर कर देना चाहिए जिन्हें कैमरे पर रिश्वत लेते हुए देखा गया। अगर ममता दी को इतना भरोसा है कि उनके पार्टी नेता बेगुनाह है तो वह नारद स्टिंग आॠपरेशन के मामले में सीबीआई जांच का अनुरोध क्यों नहीं कर रहीं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, लोकसभा में हमारे पास बहुमत था इसलिए हमने मामले को आचार समिति को भेजा लेकिन राज्यसभा में हमारे पास बहुमत नहीं है।
- Details
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस ने नारद 'स्टिंग ऑपरेशन' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी को लेकर रविवार को उन पर पलटवार किया और उन्हें साल 2001 के 'तहलका कांड' की याद दिलाई। तहलका कांड के चलते ही तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण को अपना पद गंवाना पड़ा था। लोकसभा में तृणमूल नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि 'नारद स्टिंग' कुछ और नहीं बल्कि तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ साजिश है। बंदोपाध्याय ने कहा कि पीएम मोदी भ्रष्टाचार और 'स्टिंग ऑपरेशन' के बारे में बात कर रहे हैं। शायद वह 'तहलका स्टिंग' को भूल चुके हैं, जब उनके तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण को रिश्वत लेते कैमरे में कैद किया गया था। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी बंगाल में हुए विकास कार्यों से अवगत नहीं हैं
- Details
खड़गपुर: पश्चिम बंगाल में मुसलमानों तक पहुंचने की कोशिश करते हुए एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभास्थल के समीप एक मस्जिद से अजान के दौरान कुछ देर के लिए रुक गए। सत्तारूढ़ तणमूल कांग्रेस और माकपा-कांग्रेस गठजोड़ पर करारा प्रहार करते हुए मोदी पूरे प्रवाह में थे, लेकिन अजान के दौरान उन्होंने अचानक अपना भाषण रोक दिया। यह रैली यहां बीएनआर मैदान में हो रही थी जो गोलबाड़ी मस्जिद के पीछे स्थित है। अजान खत्म हो जाने के पश्चात मोदी ने कहा कि यह हमारी परंपरा है। हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए, उनके रीति रिवाजों एवं परंपराओं का आदर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे अंदर सम्मान की भावना होनी चाहिए ताकि भारत की एकता बनी रहे। उसके बार प्रधानमंत्री ने रैली में 20 मिनट और भाषण दिया। रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






