- Details
कोलकाता: निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के 04 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी। इस चरण में 18 सीटों पर मतदान होगा। राज्य के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिव्येन्दु सरकार ने बताया कि पहले दिन कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया। इस चरण में मतदान सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। सरकार ने कहा कि इस चरण के लिए कई पर्यवेक्षक एक-दो दिन में यहां पहुंच जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवार 18 मार्च तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जबकि नामांकन पत्रों की छंटनी 19 मार्च को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 21 मार्च है। राज्य में छह चरणों में चुनाव होगा।
- Details
कोलकाता: सीटों के बंटवारे संबंधी मुद्दों का सामना कर रहे कांग्रेस और माकपा के नेताओं का कहना है कि इस मुद्दे पर बहुत सारी चीजों का खुलासा अभी धीरे-धीरे होगा और इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें अगले कुछ दिनों के अंदर इस मुद्दे के सुलझ जाने की उम्मीद है। कल वाम मोर्चा ने अपने 84 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी जिसमें 11 ऐसी सीटे शामिल हैं जिसपर कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर चुकी है। माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य मोहम्मद सलीम ने कहा कि इस पर अभी बहुत सारी चीजों का खुलासा धीरे-धीरे होगा। आपको पूरी तस्वीर देखने के लिए अभी कुछ समय और इंतजार करना होगा। हम अगले कुछ दिनों में मुद्दे के सुलझ जाने की उम्मीद कर रहे हैं। माकपा के एक अन्य नेता ने कहा कि कांग्रेस की राज्य और केंद्रीय नेतृत्व के साथ बातचीत जारी है। हमें बहुत अधिक उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में समस्या का समाधान हो जाएगा।
- Details
नई दिल्ली: भाजपा ने पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सुभाष चंद्र बोस के पौत्र चंद्रकुमार बोस को अपना उम्मीदवार घोषित किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘ममता बनर्जी के खिलाफ चंद्रकुमार बोस भाजपा के उम्मीदवार होंगे।’ भाजपा इस बार के चुनावों में पश्चिम बंगाल में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। बोस ने कहा कि लोगों ने 2011 में जिस बदलाव के लिए तृणमूल कांग्रेस को वोट देकर सत्ता में पहुंचाया था वह नहीं आया और केवल भाजपा परिवर्तन लाने में सक्षम है। अपनी जीत की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर बोस ने कहा कि यह उनकी बात नहीं है बल्कि पश्चिम बंगाल की जनता की बात है। पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटें हैं जहां चार अप्रैल से पांच मई तक छह चरणों में मतदान होगा।
- Details
कोलकाता: वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने कहा कि अगले महीने शुरू हो रहे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ कांग्रेस के साथ पार्टी के संयुक्त रूप से लड़ने की 'सहमति' बनी है। वाम मोर्चा ने कुल 294 सीटों में आज 116 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। बोस ने कहा कि हमने राज्य से तृणमूल कांग्रेस को हटाने के लिए कांग्रेस के साथ एक सहमति का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मोर्चा, गठबंधन और सहमति एक ही चीज नहीं होती। उन्होंने कहा कि वाम मोर्चा कांग्रेस के साथ प्रचार नहीं करेगा। प्रचार के लिए कांग्रेस के साथ मंच साझा नहीं किया जाएगा। यह पूछे जाने पर कि क्या वे लोग कांग्रेस के साथ गठजोड़ करेंगे या सीटों का तालमेल करेंगे, बोस ने सीधा जवाब देने से इनकार करते हुए कहा कि चीजें बाद में सामने आएंगी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






