ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने रविवार को स्वीकार किया कि करीब एक दर्जन राज्यों में आईएस का असर है। साथ ही महाराष्ट्र एटीएस ने बताया कि जेहादी विचारों को बढ़ावा देने वाली 94 वेबसाइटों को बंद किया गया है। महाराष्ट्र एटीएस के प्रमुख विवेक फंसाल्कर ने कहा कि महाराष्ट्र सहित देश के 10 से 12 राज्यों में आईएस का प्रभाव देखा गया है। पुलिस ने पिछले साल ऐसी साइटें बंद की हैं, जिनका इस्तेमाल युवाओं को आईएस का समर्थक बनाने के लिए किया जाता था। उन्होंने कहा, आईएस के प्रभाव का मुकाबला करने के लिए एटीएस ने ऑनलाइन रणनीति का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। हम एक वेबसाइट लांच करने की योजना बना रहे हैं।

इसका इस्तेमाल कट्टरपंथियों के खिलाफ समाज में जागरुकता फैलाने के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा, हमें आईएस को समाज में निष्प्रभावी करने के लिए कट्टरपंथियों की पहचान व निगरानी करने में कड़ी मेहनत करनी होगी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख