- Details
शिमला: हिमाचल प्रदेश में तबाही की बारिश ने कई जिंदगियों को अपना निवाला बना लिया है। राजधानी शिमला, कुल्लू और मंडी में बादल फटने से अब तक मरने वालों की संख्या 9 हो चुकी है। जबकि करीब 45 लोग अब भी लापता है। राहत और बचाव दल लगातार लापता लोगों को ढूंढने की कोशिश में लगे हैं। मंडी में राजबन गांव से एक 11 साल की बच्ची का शव बरामद हुआ है। इस घटना में करीब 50 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।
लापता लोगों की तलाश जारी
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), पुलिस और होमगार्ड की टीम के कुल 410 बचावकर्मी ड्रोन की मदद से खोज अभियान में शामिल हैं। बुधवार रात कुल्लू के निरमंड, सैंज और मलाणा, मंडी के पधर और शिमला के रामपुर उपखंड में बादल फटने से आई बाढ़ में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है।
- Details
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला (रामपुर) और कुल्लू से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। पर्यटक द्वारा शूट किए गए एक वीडियो के अनुसार, ग्लेशियर की भी टूटने की खबर सामने आ रही है, जिसमें करीब 42 लोगों की लापता होने की खबर आ रही है। भारी बारिश के कारण रामपुर के समेज गांव में 36 लोग लापता हैं, वहीं कुल्लु के बागी पुल में 6 लोग अभी भी लापता है।
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खु मे सोशल मीडिया साइट एक्स पर हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए खास संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि आपदा प्रभावित हर व्यक्ति मेरे परिवार का सदस्य है। उन्होंने कहा है कि अभी हिमाचल परिवार के लिए संकट का समय है। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेशवासियों के साथ खड़ी है।
वहीं शुक्रवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पीएम नरेंद्र मोदी को आपदा से अवगत करवाया। उन्होंने पीएम मोदी को शिमला, कुल्लू और मंडी जिलों में बादल फटने तथा बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में बताया।
- Details
शिमला: एक अगस्त (भाषा) हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की दो घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा करीब 40 लोग लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बारिश के कारण कई मकान बह गए और सड़कें तथा दो जल विद्युत परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हो गयी हैं।
शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने मीडिया को बताया कि शिमला में रामपुर उपमंडल के समाघ खुद (नाला) में बादल फटने से दो लोगों की मौत हो गयी तथा 28 अन्य लापता हो गए हैं। दो लोगों को घटनास्थल से बचाया गया है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि बादल फटने की घटना देर रात करीब एक बजे हुई। उन्होंने बताया कि सड़कों के बह जाने के कारण बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण हो गया है।
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि राज्य में भारी बारिश और बादल फटने के कारण व्यापक पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि प्रभावित इलाकों में सड़क संपर्क बाधित हुआ है। वाहनों के गुजरने के लिए बनाए चार पुल और पैदल पुल बह गए हैं, बचाव अभियान संचालित किया जा रहा है।
- Details
शिमला: आम आदमी पार्टी (आप) हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करेगी, लेकिन छह विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। ‘आप' के नेताओं ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ‘आप' नेता अनुज नाथुराम चौहान ने हालांकि पत्रकारों से कहा, “अगर कांग्रेस मुकाबला करने में हिचकिचा रही है, तो हम सभी चार लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। इस बारे में पार्टी आलाकमान से बात की जाएगी।”
वह कांग्रेस की राज्य इकाई की अध्यक्ष और मंडी सीट से सांसद प्रतिभा सिंह की टिप्पणी का जिक्र कर रहे थे, जिन्होंने पहले तो चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था, लेकिन भाजपा के अभिनेत्री कंगना रनौत को उम्मीदवार बनाने के बाद नरम रुख अपनाते हुए कहा था कि वह पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों का पालन करेंगी।
विधानसभा चुनाव में सिरमौर जिले की शलाई सीट से हार का सामना करने वाले चौहान ने कहा कि सभी दस (लोकसभा की चार और विधानसभा की छह) सीट पर चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के पास जाने-पहचाने चेहरे हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






