ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: ट्रैवल साइट ट्रिपएडवाइजर के एक सर्वेक्षण में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस को दुनिया का सबसे अच्छा होटल आंका गया है। यह निष्कर्ष विभिन्न समीक्षाओं व टिप्पणियों के आधार पर निकाला गया है। बलुआ पत्थर से बने इस भव्य होटल में 347 कमरे हैं। ट्रिपएडवाइजर के ‘ट्रेवलर्स च्वाइस अवार्ड फार होटल्स’ में दुनिया के शीर्ष होटल श्रेणी में इसे पहले स्थान पर रखा गया है। इस श्रेणी के 25 शीर्ष होटलों की सूची में मैसूर का ऑरेंज कंट्री रि‍सॉर्ट 13वें स्थान पर है। कंपनी ये अवार्ड दुनिया भर से मिली समीक्षाओं व टिप्पणियों के आधार पर तय करती है। महाराजा उम्‍मेद सिंह के नाम पर बने इस महल को 1943 में पूरा किया गया और यह जोधपुर के राजघराने का शाही निवास था।

सिंगापुर: वित्त मंत्री अरण जेटली ने आज (गुरूवार) कहा कि भारत स्थिरता और भरोसे के लिए अपने ज्यादातर कर कानूनों में धीरे धीरे परिवर्तन कर रहा है और प्रस्तावित वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) कानून इस दिशा में एक बड़ा कदम है। जेटली ने कहा, ‘‘ भारत में हमारे कराधान कानूनों को धीरे धीरे बदलने का हमारा प्रयास रहा है जिससे विभिन्न लंबित विवादों एवं मुद्दों का समाधान निकाला जा सके और यह पक्का किया जा सके कि विवेकाधिकार की गुंजाइश खत्म हो और जहां तक कराधान कानूनों का संबंध है इसमें अधिक स्थिरता एवं भरोसा कायम हो।’’ यहां 21-22 जनवरी को हो रहे कानूनी मामलों पर एक वैश्विक सम्मेलन में वीडियो के जरिए दिए एक संदेश में जेटली ने कहा कि निवेशक कानूनों में स्थिरता को तरजीह देते हैं और अनिश्चितता नापसंद करते हैं।

मेलबर्न: भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने वादों और योजनाओं को लागू करना प्रमुख चुनौती है। भारत अगर किए गए वादों को पूरा करता है तो यह कारोबार करने के लिहाज से दुनिया का बेहतर स्थल होगा। रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने यह बात कही है। यह पूछने पर कि तीन बातें बताएं, जिनमें बदलाव से भारतीय अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय परिवर्तन आ सकता है, राजन ने कहा, 'क्रियान्वयन, क्रियान्वयन और क्रियान्वयन'। उन्होंने कहा, 'भारत में हमेशा वादे और उस पर अमल में अंतर रहता है।' उन्होंने कहा, 'अगर कोई भविष्य में मांग के बड़े स्रोत की तलाश में है तो उसके लिए भारत को दरकिनार करना मुश्किल होगा।'

नई दिल्ली: आरबीआई ने अपने इतिहास की सबसे बड़ी गलती की है। सेंट्रल बैंक ने 30 हजार करोड़ रुपए की कीमत के गलत नोट छाप दिए हैं। यह गड़बड़ी हजार रुपए के नोटों में हुई है। ये नोट बिना सिल्वर सिक्युरिटी थ्रेड के छापे गए हैं। 30 करोड़ नोट में से 20 करोड़ तो रिजर्व बैंक के पास हैं, लेकिन 10 करोड़ नोट बाजार में जारी किए जा चुके हैं। गलती का पता चलने के बाद आरबीआई और फाइनेंस मिनिस्ट्री ने इन नोटों को जलाने का फैसला किया है। अगर आपके पास भी ऐसा नोट आ गया है तो घबराने की जरूरत नहीं हैं। आरबीआई बैंकों ऐसे नोट एक्सचेंज करने का आदेश दिया है। होशंगाबाद और नासिक में कुछ कर्मचारियों के निलंबन के बाद इस गलती का पता चला है। आरबीआई के मुताबिक, 1 हजार के 5AG और 3AP सीरीज के नोट सिल्वर सिक्युरिटी थ्रेड के बगैर छप गए हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख