ताज़ा खबरें
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी

वाशिंगटन: भारतीय वाहन कंपनी महिन्द्रा ने अमेरिका में पर्यावरण अनुकूल दोपहिया वाहन बाजार में अपनी खास जगह बनाने के प्रयास के तहत इस सप्ताह कैलिफोर्निया शहर में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर जेनजे पेश किया है। महिन्द्रा की जेनजे 2.0 पहला पूर्ण इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसकी अवधारण सिलीकान वैली में तैयार की गई और इसे मिशीगन के एन आर्बर में असेंबल किया गया है। शहर में आवाजाही, पार्किंग, भीड़भाड़ और प्रदूषण से जुड़ी चुनौतियों से निपटने में मदद के लिए डिजाइन किए गए इस स्कूटर को हाल ही में ओकलैंड में शहर की मेयर लिबी शाफ की मौजूदगी में पेश किया गया। इस अवसर पर महिन्द्रा ग्रुप के चेयरमैन आनन्द महिन्द्रा भी मौजूद थे।

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्टार्टअप इंडिया पहल के मुताबिक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने छोटे उद्यमियों और उद्यम निवेशकों को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री मुंबई और महाराष्ट्र को स्टार्टअप इकाइयों की राजधानी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। फडणवीस ने यहां मूल निवेश और प्रवर्तन मंच का उद्घाटन करते हुए कहा, ‘‘आपने मुझे एक लक्ष्य दिया है। आने वाले दिनों में हम महाराष्ट्र और मुंबई को स्टार्टअप की राजधानी बनाएंगे।’’ उन्होंने कहा कि आज पेश किया जा रहा स्टार्टअप इंडिया और स्टैंडअप इंडिया पहल का खाका सरकार का देश के उद्यमियों के लिए नए साल का तोहफा होगा। उन्होंने कहा, ‘‘कहा जाता है कि उस विचार से ज्यादा शक्तिशाली कोई नहीं है जिसका समय आ गया है।

नई दिल्ली: सरकार भावी उद्यमियों के लिए कारोबार शुरू करने एवं उससे बाहर निकलने को आसान बनाने पर काम कर रही है ताकि भारत में स्टार्टअप वातावरण को प्रोत्साहन मिल सके। केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज  (शनिवार) यह बात कही। सीतारमण ने यहां ‘स्टार्टअप इंडिया’ सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं जानती हूं कि जितना एक स्टार्टअप शुरू करना महत्वपूर्ण है, उतना ही उससे बाहर निकलना भी महत्वपूर्ण है। सरकार निकासी को भी आसान बनाने पर काम कर रही है।’’ उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री अरण जेटली दिवाला संहिता पर ‘कड़ी मेहनत’ के साथ काम कर रहे हैं। दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता 2015 के तहत दिवाला एवं संकटग्रस्त कंपनियों के लिए एक आसान निकासी का विकल्प उपलब्ध कराया गया है।

नई दिल्ली: एयर इंडिया ने देश के सुदूर और हवाई सेवा से वंचित हिस्सों को हवाई संपर्क उपलब्ध कराने की अपनी योजना के तहत दिल्ली से गोरखपुर के लिए उड़ान सेवा शुक्रवार शुरू की। इस मार्ग पर एयर इंडिया का विमान इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से 42 यात्रियों को लेकर उड़ा। एयर इंडिया के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक अश्वनी लोहानी ने फीता काटकर इस नए मार्ग पर उड़ान का उद्घाटन किया। इस मार्ग पर कंपनी एटीआर 62-600 विमान का उपयोग कर रही है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि दिल्ली-गोरखपुर मार्ग पर सप्ताह में छह दिन- सोमवार से शनिवार तक उड़ानों का परिचालन किया जाएगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख